Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

माननीय न्यायमूर्ति श्री अरुण कुमार सिंह देशवाल का जनपद सम्भल में आगमन एवं निरीक्षण

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 


माननीय न्यायमूर्ति श्री अरुण कुमार सिंह देशवाल का जनपद सम्भल में आगमन एवं निरीक्षण



माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति, सम्भल श्री अरुण कुमार सिंह देशवाल व जनपद सम्भल के जनपद न्यायाधीश डा0 विदुषी सिंह द्वारा दिनांक 05.02.2026 को सर्वप्रथम बाह्य न्यायालय सम्भल का निरीक्षण किया गया, जहां सर्वप्रथम माननीय प्रशासनिक न्यायामूर्ति द्वारा कम्प्यूटरीकृत कॉपिंग सेन्टर का उत्तर प्रदेश में पहली बार उद्घाटन किया गया। माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति का यह सराहनीय प्रयास न्यायिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी व द्रुत गति प्रदान करने में ऐतिहासिक कदम साबित होगा। 

उसके पश्चात् माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति द्वारा सम्भल में प्री-फैवरिकेटिड बाह्य न्यायलय व ऑफिस का उद्घाटन किया गया। तत्पश्चात् माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति द्वारा बहजोई में अधिगृहित नवीन भूमि जिसमें जनपद न्यायालय का नवीन मुख्यालय बनना प्रस्तावित है का निरीक्षण कर तीव्र गति से निर्माण करने हेतु विस्तृत दिशा निर्देश जारी किये गये। उसके पश्चात् माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति द्वारा उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग सम्भल का निरीक्षण किया गया व उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, सम्भल के लिये नवीन भूमि का भी निरीक्षण किया गया व  विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किये गये। 

माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति का यह निरीक्षण न्यायिक कार्य प्रणाली की नवीन अधोसंरचना में तीव्र गति व लम्बित मामलों के निस्तारण में तेजी लाने के लिये  आवश्यक कदम साबित होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies