हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
आज दिनांक 4 फरवरी 2026 को संयुक्त कृषि निदेशक मुरादाबाद मंडल मुरादाबाद महोदय द्वारा जनपद संभल में भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री प्रदीप वर्मा सर द्वारा संयुक्त कृषि निदेशक महोदय का पुस्तक एवं अंग वस्त्र से स्वागत किया गया
संयुक्त कृषि निदेशक महोदय द्वारा राजकीय केंद्रीयकृषि रक्षा भंडार का निरीक्षण किया गया तथा कृषि रक्षा इकाई बहजोई में किसानों को लाइट ट्रैप का वितरण किया गया
बहजोई गांव के श्री रामकृष्ण पाल, श्री लक्ष्मी नारायण, श्री कृष्ण सिंह, श्री जसपाल तथा अन्य कृषक के गेहूं सामान्य बीज वितरण तथा सरसों प्रदर्शन का प्रक्षेत्र भ्रमण किया गया तथा किसानों से फसल एवं योजना के बारे में के बारे में जानकारी ली गई तथा कार्मिकों को निर्देशित किया गया
ग्राम धनारी पट्टी में खेत तालाब का भी निरीक्षण किया गयाl

