हम भारती न्यूज़ से जिला गोरखपुर थाना गोरखनाथ रिपोर्टर विवेक कुमार श्रीवास्तव
CM योगी ने काला चश्मा पहन गोरखनाथ मंदिर में खेली होली, बोले- सनातन की गूंज सर्वत्र सुनाई दे रही
गोरखनाथ मंदिर में होलिकोत्सव का परंपरागत शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, सुरक्षा और विश्वास का उत्सव है।
उन्होंने कहा कि उमंग और उल्लास के पर्व तभी उत्सवी स्वरूप में मनाए जाते हैं, जब समाज में शांति, सौहार्द और सुरक्षा का वातावरण हो।
बुधवार सुबह मंदिर परिसर में मीडियाकर्मियों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि हजारों वर्षों की होली की विरासत को भारत की ऋषि परंपरा ने जिस भाव से आगे बढ़ाया, आज की पीढ़ी उसी उत्साह के साथ उसे संरक्षित कर रही है।
