हम भारती न्यूज़
मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
नगला खोखर में जल जीवन मिशन कार्यों का मुख्य विकास अधिकारी ने किया निरीक्षण
जल जीवन मिशन के अंतर्गत विकास खंड पंवासा की ग्राम पंचायत नगला खोखर में संचालित पेयजल परियोजना का मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पंप हाउस, ओएचटी (ओवरहेड टैंक), चहारदीवारी, क्लोरीन रूम तथा जल निगम द्वारा निर्मित संपर्क सड़क का गहन अवलोकन किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी ने परियोजना के अंतर्गत संचालित नियमित जलापूर्ति व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर पेयजल आपूर्ति से संबंधित फीडबैक भी लिया।
निरीक्षण के समय सहायक अभियंता दिनेश कुमार, चर्चित चौधरी, फर्म प्रतिनिधि अभिषेक सिंह, ग्राम प्रधान, ग्रामवासी एवं अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
मुख्य विकास अधिकारी ने जल निगम, संबंधित सहायक अभियंताओं एवं कार्यदायी संस्था की सराहना करते हुए निर्देशित किया कि इसी प्रकार गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ कार्यों को पूर्ण कर प्रत्येक गांव में नियमित एवं निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने तथा ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के भी निर्देश दिए।
