Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

सम्भल के प्राचीन 68 तीर्थों एवं 19 महा कूपों को लेकर की गयी चर्चा

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 


कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पर्यटन विभाग की क्रियान्वित परियोजनाओं तथा नगरीय निकायों में निर्माणाधीन कार्यों के संबंध में समीक्षा बैठक का किया गया आयोजन






सम्भल के प्राचीन 68 तीर्थों एवं 19 महा कूपों को लेकर की गयी चर्चा


संबंधित कार्यदायी संस्था मानसून के पूर्व एवं मानसून के समय तथा मानसून के बाद किये जाने वाले कार्यों का तैयार करें प्लान... जिलाधिकारी


समस्त नगर निकायों में समय से हो जाए नाले एवं नालियों की तलीझाड़ साफ सफाई... जिलाधिकारी


सम्भल ( बहजोई) 11 मई 2026

आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2025-26 में पर्यटन विभाग की क्रियान्वित परियोजनाओं तथा नगरीय निकायों में  निर्माणाधीन कार्यों के संबंध में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। 

   बैठक के अन्तर्गत सम्भल में स्थित 68 तीर्थ एवं 19 महा कूपों में  पर्यटन विभाग एवं नगर पालिका परिषद् सम्भल द्वारा कराये जाने वाले कार्यों पर चर्चा की गयी।  जिला पर्यटन अधिकारी प्रदीप कुमार टम्टा द्वारा बताया गया कि पर्यटन विभाग के अन्तर्गत 9 तीर्थों पर कार्य कर रहा है  जिनमें से तीन तीर्थों पर कार्य प्रारंभ हो गया है। जिलाधिकारी द्वारा पर्यटन  विकास निगम के अन्तर्गत कुरुक्षेत्र तीर्थ में कराये जाने वाले कार्यों के विषय में जानकारी प्राप्त की गयी तथा कार्य को करने में कितना समय लगेगा उसको लेकर जानकारी प्राप्त कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी बैठक में  किये गये कार्यों की  भौतिक प्रगति एवं फोटोग्राफ्स प्रस्तुत करने को लेकर निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड के संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि मानसून के पूर्व एवं मानसून के समय तथा मानसून के बाद किये जाने वाले कार्य का प्लान करें। जिलाधिकारी द्वारा पर्यटन विभाग  को निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी बैठक में कार्यदायी संस्था, एवं पर्यटन विभाग तथा ठेकेदार शामिल रहें। पर्यटन विभाग के अन्तर्गत मनोकामना तीर्थ, कुरुक्षेत्र तीर्थ तथा नैमिषारण्य तीर्थ एवं प्राचीन कल्कि मंदिर में कार्यों को लेकर चर्चा की गयी एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक के अन्तर्गत नगर क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले 14 तीर्थों को लेकर चर्चा की गयी संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। नगर पालिका परिषद सम्भल के  द्वारा वंदन योजना  एवं राज्य वित्त के अन्तर्गत  प्राचीन तीर्थों एवं कूपों पर कराये जाने वाले कार्यों को लेकर चर्चा की गयी संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा कार्यों के संबंध में संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्य के निविदा की तिथि तथा कार्य प्रारम्भ की तिथि तथा कब तक कार्य पूर्ण हो जाएगा उसके अनुसार एक प्रारुप तैयार किया जाए। अन्य नगर निकायों चंदौसी में शनि मन्दिर तथा बहजोई में काली मंदिर तथा भगवंतपुर देवी माता मंदिर तथा सिरसी में चामुण्डा मंदिर , नरौली नगर पंचायत में जाहरवीर मंदिर, गवां, बबराला  नगर पंचायत में माँ गंगा घाट पर अवस्थापना सुविधाएं व विकास कार्य को लेकर जानकारी प्राप्त की गयी एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

      जिलाधिकारी द्वारा नगर निकायों में नाला सफाई को लेकर जानकारी प्राप्त की गयी तथा टैण्डर प्रक्रिया को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि नालों की समय पर तलीझाड साफ़ सफाई हो जाए यह सुनिश्चित किया जाए। 

     इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रदीप वर्मा, उप जिलाधिकारी सम्भल निधि पटेल, डिप्टी कलक्टर / प्रभारी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बहजोई वंदना  मिश्रा, जिला पर्यटन अधिकारी प्रदीप कुमार टम्टा, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायत एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। 

    जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies