हम भारती न्यूज़
मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
सम्भल ( बहजोई) 09 मई 2026
जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल के निर्देशन में आज 09 मई 2026 को स्व गणना ( 07 मई 2026 से 21 मई 2026 तक चलने वाली) विशेष जन जागरुकता अभियान के अन्तर्गत मीडिया दिवस के रूप में मनाया गया। पत्रकार बंधुओं द्वारा जिला सूचना अधिकारी कार्यालय पर अपनी स्व गणना की तथा अपने अपने सोशलमीडिया अकाउंट एवं व्हाट्सएप स्टेटस के माध्यम से अपनी स्व गणना करते हुए कि फोटो को साझा करते हुए जन सामान्य को स्व गणना करने के लिए प्रेरित किया। कुछ पत्रकार बंधुओं द्वारा अपने घर से ही स्व गणना करते हुए सोशलमीडिया के माध्यम स्व-गणना करते हुए की फोटो साझा करते हुए आम जन को जागरूक किया।
इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार, जितेंद्र पाल, अंकित कुमार,पत्रकार बंधु वीरपाल सिंह, त्रिभुवन शर्मा, योगेश गुप्ता, महेन्द्र कुमार, अंशुल,अंकुर, प्रदीप गुप्ता, सचिन, आदि उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।
