हम भारती न्यूज़
मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन करते हुए जनपद न्यायालय सम्भल स्थित चंदौसी मुख्यालय व बाह्य न्यायालय सम्भल व गुन्नौर द्वारा कुल 3955 वादों का निस्तारण किया गया। समस्त मामलो में अर्थदण्ड/प्रतिकर के रूप में कुल मु 34065988/-स्थ) वसूल/प्रदत्त कराये गये।
प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, सम्भल श्रीमती मचला अग्रवाल द्वारा 27 वादो का निस्तारण किया गया। पीठासीन अधिकारी, एम०ए० सी०टी०, सम्भल श्री प्रदीप कुमार द्वारा मोटर दुर्घटना प्रतिकर अधिकरण के 27 वादों का निस्तारण करते हुए पीड़ित पक्ष को मु0-28988063/-रू० प्रतिकर के रूप में दिलवाया गया। अपर सत्र न्यायाधीश चंदौसी, सम्भल स्थित चंदौसी श्रीमती आरती फौजदार द्वारा 371 वादो का निस्तारण करते हुए मु0-6000/-रुपये जुर्माना किया गया। नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत/ अपर सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट श्री अवधेश कुमार सिंह द्वारा 03 वाद का निस्तारण करते हुए मु०-1500/-रूपये जुर्माना किया गया। प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सम्भल स्थित चंदौसी श्री दीपक कुमार जायसवाल द्वारा 1483 वादों का निस्तारण करते हुए मु0 516000/-रूपये जुर्माना किया गया। सिविल जज । सी० डि०। चंदौसी श्री पराग यादव द्वारा 169 वाद का निस्तारण करते हुए मु0-2160/-रुपये अर्थदण्ड वसूल किया गया। सिविल जज । सी०डि०। संभल स्थित चंदौसी श्री आदित्य सिंह, द्वारा 384 वाद का निस्तारण करते हुए मु0-3870/-रूपये अर्थदण्ड वसूल किया गया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, चन्दौसी श्री नावेद अख्तर द्वारा 130 वाद का निस्तारण करते हुए मु0-1220/-रुपये अर्थदण्ड वसूल किया गया। सिविल जज । जू०डि०। सम्भल स्थित चंदौसी श्रीमती दिव्या गर्ग द्वारा 125 वादों का निस्तारण किया गया तथा मु०-1460/-रू० अर्थदण्ड वसूल किया गया। सिविल जज । जू०डि०। जे०एम० बाह्य न्यायालय सम्भल, श्री ललित कुमार द्वारा 539 वादो का निस्तारण करते हुए मु0-5580/-रुपये जुर्माना वसूल किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम बाह्य न्यायालय सम्भल सुश्री दिव्या चिण्डालिया द्वारा 29 वादों का निस्तारण करते हुए मु0-3260/- रूपये जुर्माना वसूल किया गया। सिविल जज । जू०डि०। न्यायिक मजिस्ट्रेट बाह्य न्यायालय गुन्नौर श्री अभिषेक सिंह द्वारा 653 वादों का निस्तारण करते हुए मु0-418888/-रुपये जुर्माना वसूल किया गया।
जनपद सम्भल के समस्त राजस्व न्यायालय द्वारा 25447 वादों का निस्तारण किया गया।
उपभोक्ता फोरम द्वारा 15 वादों का निस्तारण करते हुए मु०- 4117987/-रूपये समझौते की धनराशि प्राप्त करायी गयी।
जनपद सम्भल के विभिन्न बैंकों द्वारा कुल 311 मामलों का निस्तारण कर गु०-43437000/-रुपये की धनराशि समझौते के उपरान्त प्राप्त की गई।
09/05/16 प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा सेवा प्राधिकरण
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट
सम्भल स्थित चंदौसी।
