हम भारती न्यूज़
मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
सम्भल ( बहजोई) 8 मई 2026
आज जिलाधिकारी कार्यालय पर जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल की अध्यक्षता में जनपद सम्भल से गुजरने वाले गंगा एक्सप्रेसवे पर जन सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत अधिशासी अभियंता पी. आई. यू मेरठ यूपीडा, तथा डिप्टी टीम लीडर, इन्डीपैन्डेंट इंजीनियर मै. लायन इंजिनियरिंग कन्सल्टेंट प्रा. लि. के साथ बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में समस्त इंटरचेंज स्थलों पर मानकानुसार पर्याप्त एवं परावर्तक ( reflective) साईनेज स्थापित करने तथा विभिन्न इंटरचेंज स्थलों पर कतिपय खुले कट को लेकर खुले कटों को बाउंड्री वाल, फेंसिंग, अथवा अन्य उपयुक्त सुरक्षा संरचना के माध्यम से तत्काल प्रभाव से पूर्णतः बंद कराये जाने आपातकालीन सहायता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाये जाने एक्सप्रेसवे के दोनों किनारों पर निर्मित बाउंड्री की ऊँचाई बढाये जाने तथा इंटरचेंज क्षेत्रों में समुचित लैण्डस्कैपिंग, हरित पट्टी विकास एवं सौन्दर्यीकरण कार्य कराये जाने को लेकर चर्चा की गयी तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।
