हम भारती न्यूज़
मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
आपसी सहमति एवं संवाद से न्याय का सरल मार्ग समाधान समारोह 2026"
समाधान समारोह 2026 (विशेष लोक अदालत) दिनांक 21, 22 एवं 23 अगस्त, 2026 के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु
जागरूकता अभियान प्रारम्भ ।
माननीय सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली के निर्देशन में लंबित वादों के सौहार्दपूर्ण एवं त्वरित निस्तारण हेतु समाधान समारोह 2026 (विशेष लोक अदालत) अभियान प्रारम्भ किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य न्याय प्रक्रिया को .. सरल, सुलभ एवं प्रभावी बनाते हुए आपसी सहमति के आधार पर विवादों का समाधान कराना है।
इस संबंध में दिनांक 21, 22 एवं 23 अगस्त, 2026 को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें माननीय सर्वोच्च न्यायालय में लंबित उपयुक्त वादों का निस्तारण सुलह-समझौते के माध्यम से किया जाएगा। अभियान के सफल संचालन हेतु जनपद स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार प्रारम्भ कर दिया गया है। विभिन्न विभागों, कार्यालयों, अधिवक्ताओं, वादकारियों एवं आमजन को इस संबंध में जागरूक किया जा रहा है, जिससे अधिकाधिक पात्र व्यक्ति इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकें। पक्षकारों की सुविधा हेतु आवेदन/पंजीकरण के लिए गूगल फॉर्म उपलब्ध कराया गया है, जिसके माध्यम से इच्छुक पक्षकार अपने वाद को समाधान समारोह 2026 में सम्मिलित करा सकते हैं।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा समस्त जनमानस से अपील की गई है कि इस जनहितकारी अभियान का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें तथा पात्र व्यक्तियों को इसमें सम्मिलित होने हेतु प्रेरित करें।
गूगल फॉर्म भरने की अंतिम तिथि: 31 मई, 2026
गूगल फॉर्म लिंक्सः
1.https://forms.gle/jqxefqF4BCWzukoP6
2.https://forms.gle/pRWbif6wAPrcgMsZ8
फॉर्म भरने की अंतिम तिथि: 31 मई, 2026
हर प्रकार की सहायता / जानकारी के लिए सम्पर्क करें।
समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) हेतु बनाय गये वन स्टाप सेन्टर
(वार रूम) इंचार्ज का सम्पर्क न0-011-23115652, 011-23116464
सी.आर.पी. निदेशक का सम्पर्क न0 011-23115652, 011-23116465
वन स्टाप सेन्टर (कक्ष संख्या 806 एवं 808, बी ब्लाक, अतिरिक्त भवन परिसर, सर्वोच्च न्यायालय) लैण्डलाइन न0-011-23116464
Email ID-speciallokadalat2026@sci.nic.in
