Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

भारत की जनगणना–2027: प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस 80 प्रशिक्षु रहे अनुपस्थित

 हम भारती न्यूज़ मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह संभल से खास खबर 


जनपद सम्भल

दिनांक: 05 मई, 2026


भारत की जनगणना–2027: प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस 80 प्रशिक्षु रहे अनुपस्थित



जनपद सम्भल में भारत की जनगणना–2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) के अंतर्गत प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों हेतु 34 बैचों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें उक्त प्रशिक्षण में नामित कुल 1557 कार्मिकों के सापेक्ष 1477 कार्मिकों ने सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की, जबकि 80 प्रशिक्षु अनुपस्थित रहे। फील्ड ट्रेनर्स द्वारा प्रतिभागियों को जनगणना से संबंधित प्रश्नावली के प्रत्येक बिंदु पर विस्तृत एवं व्यवहारिक जानकारी प्रदान की गई। साथ ही, दिनांक 07 मई, 2026 से प्रारम्भ होने वाले स्व-गणना (Self Enumeration) अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विस्तृत कार्ययोजना से भी अवगत कराया गया तथा इसे जन-जन तक पहुँचाने के निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण के दौरान संबंधित तहसीलों के तहसीलदार/अधिशासी अधिकारी/चार्ज अधिकारियों द्वारा विभिन्न प्रशिक्षण केन्द्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। अपर जिलाधिकारी (वि/रा), सम्भल, श्री प्रदीप वर्मा द्वारा अवगत कराया गया कि प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे कार्मिकों के विरुद्ध संबंधित विभागों को आवश्यक अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु पृथक से पत्र प्रेषित किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies