हम भारती न्यूज़ मंडल संवाददाता संभल से खास खबर
सम्भल ( बहजोई) 5 मई 2026*
आज कलक्ट्रेट सभागार बहजोई में नवागत जिलाधिकारी श्री अंकित खंडेलवाल द्वारा जनपद के समस्त जिलास्तरीय अधिकारी तथा समस्त उप जिलाधिकारी तथा समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के साथ जनपद की प्रशासनिक व्यवस्था, विकास कार्य एवं आगामी कार्य योजनाओं पर विचार विमर्श को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।
जिसमें सर्वप्रथम नवागत जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित समस्त अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया उसके उपरांत उन्होंने जनपद के विकास कार्यों के विषय में चर्चा की और उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग अपने विभाग से संबंधित प्रमुख योजनाओं जिनकी शासन के द्वारा समीक्षा की जाती है उनकी पीपीटी तैयार करें।
विभाग से संबंधित जनपद की उपलब्धियां एवं विभाग से संबंधित लंबित समस्याएं क्या हैं उनको लेकर जिलाधिकारी ने जानकारी प्राप्त की।
नवागत जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की प्राथमिकता पर जो योजनाएं हैं उन पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाए।
जनगणना 2027 को लेकर जिलाधिकारी ने जानकारी प्राप्त की एवं संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि इसको लेकर भी समीक्षा की जाएगी।
जिलाधिकारी ने आईजीआरएस को लेकर भी चर्चा की उन्होंने कहा कि आईजीआरएस शिकायतों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और उन्होंने कहा कि शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता जनसुनवाई है इसको विशेष रूप से समस्त संबंधित अधिकारी ध्यान रखें।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में विकास कार्यों को संज्ञान में लेते हुए हम एक टीम के रूप में कार्य करेंगे।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रदीप वर्मा, प्रभागीय वनाधिकारी प्रीति यादव, अपर जिलाधिकारी न्यायिक सौरव कुमार पाण्डेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तरुण पाठक, सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार,एवं समस्त उप जिलाधिकारी एवं समस्त खंड विकास अधिकारी एवं समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।

