Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

थाना ललिया पुलिस द्वारा बालिका को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराते हुए दुष्कर्म करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अपहृता बरामद

 थाना ललिया पुलिस द्वारा बालिका को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराते हुए दुष्कर्म करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अपहृता बरामद



बलरामपुर थाना ललिया दिनांक 03.मई.2026 को थाना ललिया क्षेत्रान्तर्गत वादी थाना ललिया द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि विपक्षी अज्ञात द्वारा उनकी पुत्री को शादी करने के उद्देश्य से बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 53/2026 धारा 87 बी.एन.एस. बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम में अभियुक्त नियाज आलम पुत्र रशीद खां निवासी नई बस्ती कस्बा ललिया थाना ललिया जनपद बलरामपुर का नाम प्रकाश में आया तथा विवेचना के क्रम में मुकदमा उपरोक्त में धारा 64(1) बीएनएस व 3/5(3) उ0प्र0धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की बृद्धि की गई।


पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी ललिया श्री देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक ललिया श्री सन्तोष कुमार मिश्र के नेतृत्व में थाना ललिया पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजी0 मु0अ0सं0 53/26 धारा 87 बीएनएस व बढ़ोत्तरी धारा 64(1) बीएनएस व 3/5(3) उ0प्र0धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम थाना ललिया जनपद बलरामपुर  से संबन्धित अभियुक्त नियाज आलम पुत्र रशीद खां  निवासी  नई बस्ती कस्बा ललिया थाना ललिया जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार किया गया। अपह्ता को सकुशल बरामद कर अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है तथा अपह्ता को महिला आरक्षी आरती मिश्रा को सुपुर्दगी में देकर अग्रिम विधिक कार्य़वाही हेतु वन स्टाप सेन्टर बलरामपुर रवाना किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies