*हम भारती न्यूज़
मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
भारत विकास परिषद एवं बेसिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुआ गुरू वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम
बेसिक शिक्षा विभाग सम्भल तथा भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वाधान में गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम जनपद सम्भल के 1289 विद्यालयों मे आयोजित किया गया । जिसमें 2578 शिक्षकों एवं 6445 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
जनपद संभल में चल रहे क ख ग घ मिशन के अंतर्गत मुख्य विकास अधिकारी के मार्गदर्शन एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में भारत विकास परिषद के द्वारा गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया भारत विकास परिषद के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों और गुरुओं के बीच आजीवन के लिए गुरु शिष्य सम्बन्ध की स्थापना करना तथा संस्कार युक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए गुरुओं को प्रेरित करना है । भारत विकास परिषद के प्रांतीय संयोजक सम्पर्क डॉ एस एन शर्मा ने कहा कि गुरुओं को छात्रों का सम्मान एवं छात्रों को गुरुओं का सम्मान करना चाहिए । गुरुओं को छात्रों के लिए आदर्श नागरिक निर्माण करने हेतु शिक्षा प्रदान करनी चाहिए तथा छात्रों को अपना स्वयं का बालक समझ कर भावनात्मक रूप से शिक्षण कार्य करना चाहिए। विद्यार्थी जीवन से ही आदर्श नागरिक तथा भविष्य निर्माण हेतु प्रेरित करना चाहिए शिक्षकों को चाहिए कि वह अपने विद्यार्थियों को आजीवन के लिए शिष्य माने तथा उन्हें इस प्रकार की शिक्षा प्रदान करें कि वह जीवन पर्यंत सफल जीवन यापन कर सकें गुरु वंदन छात्र अभिनन्दन कार्यक्रम जनपद संभल के 1289 विद्यालयों में आयोजित हुआ। भारत विकास परिषद के दायित्वधारियों एवं सदस्यों ने विभिन्न विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों को प्रेरित किया । प्रेरित करने वालों में प्रांतीय उपाध्यक्ष सोम प्रकाश वार्ष्णेय, प्रांतीय कोषाध्यक्ष राहुल वार्ष्णेय, प्रांतीय पर्यावरण संयोजक अतुल शंकर चौधरी, चंदौसी शाखा के संरक्षक महेश कठेरिया, अमित साहनी, अनिल कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे ।
