हम भारती न्यूज़ मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह संभल से खास खबर
सम्भल ( बहजोई) 5 मई 2026*
आज नवागत जिलाधिकारी श्री अंकित खंडेलवाल द्वारा सम्भल पहुँच कर सर्वप्रथम सम्भल के मोहल्ला कोट पूर्वी स्थित प्राचीन कल्कि मंदिर में पूजा अर्चना कर भगवान कल्कि के दर्शन किये तथा मंदिर परिसर में पौधारोपण किया।उसके पश्चात सम्भल की पुरानी तहसील स्थित वरिष्ठ कोषाधिकारी कार्यालय पहुँच कर द्वितालक कक्ष में आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर पदभार ग्रहण किया उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं और जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है
।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रदीप वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी प्रवीण कुमार,उप जिलाधिकारी सम्भल निधि पटेल, डिप्टी कलक्ट्रेट आशुतोष तिवारी, तहसीलदार सम्भल धीरेन्द्र सिंह एवं लेखाकार अपूर्व वंसल एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

