नाबालिक लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला वांछित अभियुक्त थाना ललिया पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार, अपहृता बरामद
हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
बलरामपुर थाना ललिया दिनांक 06.मई.2026 को थाना ललिया क्षेत्रान्तर्गत वादी थाना ललिया जनपद बलरामपुर द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि विपक्षी शिवम पासवान पुत्र रामप्रसाद मेड़ईडीह (मंगराकोहल) थाना ललिया जनपद बलरामपुर द्वारा वादी की नाबालिक पुत्री उम्र करीब पन्द्रह वर्ष को शादी करने के उद्देश्य से बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 57/2026 धारा 137(2)/87 बी.एन.एस. पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी ललिया श्री देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक ललिया श्री सन्तोष कुमार मिश्र के नेतृत्व में थाना ललिया पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजी0 137(2)/87 बीएनएस व बढ़ोत्तरी धारा 64(2)M व 5L/6 पाक्सो एक्ट थाना ललिया जनपद बलरामपुर से संबन्धित अभियुक्त शिवम पासवान पुत्र रामप्रसाद मेड़ईडीह (मंगराकोहल) थाना ललिया जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार किया गया। अपह्ता को सकुशल बरामद कर अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है तथा अपह्ता को महिला मुख्य आरक्षी गीता वर्मा को सुपुर्दगी में देकर अग्रिम विधिक कार्य़वाही हेतु वन स्टाप सेन्टर बलरामपुर रवाना किया गया।
