हम भारती न्यूज़
मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
जिलाधिकारी सम्भल श्री अंकित खण्डेलवाल जी की ओर से सर्वसाधारण के लिए आवश्यक सूचना / जनहित में एडवाइजरी
सम्भल ( बहजोई) 28 मई 2026 मौसम विज्ञान विभाग व सचेत ऐप द्वारा जारी आगामी 24 घंटे मौसम पूर्वानुमान में जनपद के लिए रेड अलर्ट घोषित किया गया है जिसमें क्षेत्र में मेघगर्जन/ आकाशीय बिजली / अचानक तेज हवा ( 30-40 केएमपीएच झोंके के साथ 50 केएमपीएच) के साथ हल्की वर्षा की सम्भावना है। एवं 29 मई एवं 30 मई के लिए मौसम विभाग द्वारा जनपद सम्भल के लिए आंधी / तडित झंझावत तथा ओलावृष्टि की सम्भावना जताई गयी है जिसमे हवा की गति 80 से 100 किमी प्रति घंटा होने की सम्भावना है जिसके दृष्टिगत, जनपद सम्भल के सभी नागरिकों से अपील की जाती है कि वे सुरक्षा के मानकों का पूर्णतः पालन करें:
आंधी-तूफान के दौरान घरों के अंदर रहें। बड़े होर्डिंग्स, साइनबोर्ड, कमजोर दीवारों और पुराने पेड़ों के नीचे आश्रय न लें।
मेघगर्जन एवं वज्रपात के समय इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रयोग बंद कर दें। खुले मैदान, तालाबों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें।
ओलावृष्टि के दौरान अपने सिर को सुरक्षित ढकें तथा मवेशियों/पालतू जानवरों को पक्के शेड के नीचे बांधें।
जलभराव वाले रास्तों और गिरे हुए बिजली के तारों/खंभों से पर्याप्त दूरी बनाए रखें।
...........
जिला सूचना कार्यालय सम्भल द्वारा प्रसारित
