Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

जनपद सम्भल में जनगणना 2027 का कार्य सर्वप्रथम पूर्ण करने वाली टीम सम्मानित**

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 


जनपद सम्भल में जनगणना 2027 का कार्य सर्वप्रथम पूर्ण करने वाली टीम सम्मानित



बहजोई, दिनांक 11 जून 2026

भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अन्तर्गत संचालित मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य में जनपद सम्भल में सर्वप्रथम कार्य पूर्ण करने पर नगर पंचायत गवां की जनगणना टीम को सम्मानित किया गया।

जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी सम्भल श्री अंकित खण्डेलवाल एवं अपर जिलाधिकारी (वि./रा.)/जिला जनगणना अधिकारी श्री सत्यप्रिय सिंह द्वारा नगर पंचायत गवां के चार्ज अधिकारी, जनगणना लिपिक, कम्प्यूटर ऑपरेटर तथा फील्ड कार्य में लगे सुपरवाइजरों एवं प्रगणकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वालों में श्री श्वेतांक सारस्वत, अधिशासी अधिकारी/चार्ज अधिकारी, नगर पंचायत गवां, श्री अशोक कुमार (चार्ज लिपिक), श्री कुवेन्द्र सिंघल (कम्प्यूटर ऑपरेटर), श्री उदयभान सिंह, सुश्री डिम्पल त्यागी एवं श्री पुष्कर शर्मा (सुपरवाइजर) तथा श्री मुकेश कुमार, सुश्री दिव्या श्रीवास्तव, सुश्री ममता कुमारी, सुश्री नीलम सैनी सहित अन्य प्रगणक शामिल रहे।

इस अवसर पर जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने कहा कि जनगणना राष्ट्रहित का महत्वपूर्ण कार्य है तथा नगर पंचायत गवां की टीम ने लगन, निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करते हुए जनपद में सर्वप्रथम मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य पूर्ण कर उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने सभी सम्मानित कार्मिकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में प्रभारी अधिकारी जनगणना श्री आशुतोष तिवारी, जिला प्रभारी जनगणना श्री अनिल कुमार मौर्य सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies