Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

विकास प्राधिकरण के गठन संबंधी बैठक आयोजित, अधिकारियों से मांगे गए सुझाव*

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 


विकास प्राधिकरण के गठन संबंधी बैठक आयोजित, अधिकारियों से मांगे गए सुझाव



*


संभल (बहजोई), 11 जून 2026


   आज कलेक्ट्रेट सभागार, बहजोई में जिलाधिकारी अंकित  खण्डेलवाल  की अध्यक्षता में विकास प्राधिकरण के गठन संबंधी एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

        बैठक में विकास प्राधिकरण से संबंधित अधिकारियों द्वारा प्राधिकरण के गठन की प्रक्रिया एवं उसके उद्देश्यों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रस्तुत की गई। 

      जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी संबंधित अधिकारियों से सुझाव प्राप्त किए तथा विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि विकास प्राधिकरण के गठन से पूर्व नगर निकायों से आवश्यक सुझाव प्राप्त किए जाएं। उन्होंने उद्योग विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि प्लेज पार्क एवं औद्योगिक क्षेत्रों से संबंधित ग्रामों को भी विकास प्राधिकरण के अंतर्गत शामिल किए जाने की संभावनाओं पर विशेष रूप से विचार किया जाए।

बैठक में जिलाधिकारी ने विकास प्राधिकरण की अवधारणा एवं उसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नगर निकायों के आसपास विकसित होने वाली आवासीय प्लाटिंग एवं अन्य विकास कार्यों में आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना विकास प्राधिकरण का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों के किनारे स्थित ग्रामों में होने वाली प्लाटिंग में भी सड़क, जल निकासी, विद्युत, पेयजल तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का समुचित प्रावधान सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि विकास प्राधिकरण के गठन से क्षेत्र का सुनियोजित विकास सुनिश्चित होगा तथा नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राधिकरण के गठन से पूर्व अपने सुझाव एवं आवश्यक प्रस्ताव उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

         इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व  सत्यप्रिय सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह, उप जिलाधिकारी संभल निधि पटेल, उप जिलाधिकारी चन्दौसी नीतू रानी, डिप्टी कलेक्टर आशुतोष तिवारी, डिप्टी कलेक्टर रामानुज सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


जारी जिला सूचना कार्यालय, संभल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies