Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने भुवनेश्वर तीर्थ का किया निरीक्षण, 24 कोसीय परिक्रमा मार्ग के संबंध में दिए आवश्यक निर्देश

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 


जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने भुवनेश्वर तीर्थ का किया निरीक्षण, 24 कोसीय परिक्रमा मार्ग के संबंध में दिए आवश्यक निर्देश



सम्भल (बहजोई), 10 जून 2026

 आज जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने    तहसील सम्भल के ग्राम खानपुर खुमार स्थित प्राचीन भुवनेश्वर तीर्थ का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान  जिलाधिकारी  ने तीर्थ स्थल की व्यवस्थाओं, पहुंच मार्ग तथा आसपास की परिस्थितियों का जायजा लिया। उल्लेखनीय है कि भुवनेश्वर तीर्थ जनपद के प्राचीन 68 तीर्थों एवं 19 महाकूपों में से एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है। 

निरीक्षण के समय यहां से होकर गुजरने वाले 24 कोसीय परिक्रमा मार्ग का भी अवलोकन किया। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने परिक्रमा मार्ग के प्रस्तावित स्वरूप के संबंध में अपनी समस्या जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की तथा मार्ग में आवश्यक संशोधन की मांग की।

ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लिया और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित एवं स्थानीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए मार्ग का पुनरीक्षण किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि परिक्रमा मार्ग को संशोधित करते हुए चामुण्डा मंदिर के समीप से निकाला जाए, जिससे श्रद्धालुओं एवं स्थानीय निवासियों को अधिक सुविधा प्राप्त हो सके । 

 

इस अवसर पर तहसीलदार सम्भल धीरेन्द्र कुमार सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

जारी जिला सूचना कार्यालय, सम्भल

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies