हम भारती न्यूज़
मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
किसानों को समय पर एवं उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें : जिलाधिकारी
सम्भल (बहजोई), 24 जून 2026
आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल की अध्यक्षता में उर्वरक एवं बीज उपलब्धता संबंधी समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला कृषि अधिकारी प्रबोध कुमार मिश्रा द्वारा जनपद में निजी एवं सहकारी क्षेत्र के उर्वरक स्टॉक, विगत तीन वर्षों की यूरिया की औसत बिक्री, शासनादेशों के अनुपालन, पॉस मशीन के माध्यम से खाद वितरण, शीर्ष 20 थोक विक्रेताओं (होलसेलर्स), शीर्ष रिटेलर्स तथा उर्वरक निगरानी समिति की कार्यप्रणाली के संबंध में विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि विकासखण्ड स्तर पर उर्वरक निगरानी समितियों को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी सहकारी समितियां नियमित रूप से संचालित रहें तथा किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए।
जिलाधिकारी ने टैगिंग की प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों को किसी भी प्रकार की टैगिंग के लिए मजबूर न किया जाए। यदि किसी स्तर पर अनियमितता अथवा शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उर्वरक वितरण व्यवस्था की रैंडम चेकिंग कराने के भी निर्देश दिए उक्त के क्रम में जिला अधिकारी महोदय के दिए गए निर्देशन अनुसार संभल में दो ठोक विक्रेताओं के विरुद्ध फिर भी दर्ज की गई है
उन्होंने कहा कि किसानों को सही समय पर तथा निर्धारित मूल्य पर उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उर्वरक रैक की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में उर्वरकों का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है, इसी क्रम में जिला कृषि अधिकारी के द्वार अवगत कराया गया की जनपद में 27421 मेट्रिक टन यूरिया , 4268 मेट्रिक टन डी ए पी , 19442 मेट्रिक टन एन पी के , 53141 मेट्रिक टन कुल उर्वरक उपलब्ध है इसलिए वितरण व्यवस्था में किसी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।जनपद में इस वर्ष 1/04/2026 से 22/06/2026 तक 30381 मेट्रिक टन यूरिया बेचा गया था है जो गत वर्ष के उक्त समय के अपेक्षा 1069 मेट्रिक टन जायदाबेचा गया है सहकारी पाक्स के माध्यम से भी लगातार विक्रय किया गया है गत सात दिनों का औसत यूरिया विक्रय 390 मेट्रिक टन है
जिलाधिकारी ने जिला कृषि अधिकारी एवं उनकी टीम को निर्देशित करते हुए कहा कि वे किसानों के बीच जाकर संवाद स्थापित करें तथा क्षेत्र में सक्रिय रहकर उर्वरक उपलब्धता की नियमित निगरानी करें।
बैठक में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़गवंशी ने कहा कि उर्वरक विक्रेताओं की दुकानें नियमित रूप से खुलनी चाहिए, जिससे किसानों को खाद की पर्याप्त एवं समय पर उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा ओमवीर सिंह खड़गवंशी, जिला कृषि अधिकारी प्रबोध कुमार मिश्रा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस), महेश कुमार, विनिर्माता कंपनियों के प्रतिनिधि, निजी वितरक तथा संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय, सम्भल

