हम भारती न्यूज़
मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
जनगणना-2027 के अंतर्गत तहसील गुन्नौर में DCHB प्रशिक्षण सम्पन्न**
*गुन्नौर, 25 जुलाई, 2026।*
जनगणना-2027 के अंतर्गत जिला जनगणना हस्त पुस्तिका (DCHB) हेतु ग्राम निर्देशिका (VD) एवं नगर निर्देशिका (TD) के आंकड़ों के संकलन संबंधी तहसील स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आज दिनांक *25 जुलाई, 2026* को गुन्नौर तहसील सभागार में आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता *श्री रवि सोनकर, तहसीलदार, गुन्नौर* द्वारा की गई। उन्होंने कहा कि जिला जनगणना हस्त पुस्तिका के लिए संकलित किए जाने वाले आंकड़ों की शुद्धता एवं समयबद्धता अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए।
प्रशिक्षण के दौरान *श्री अनिल कुमार मौर्य, जिला प्रभारी, जनगणना-2027* द्वारा ग्राम निर्देशिका (VD) एवं नगर निर्देशिका (TD) के प्रपत्रों, आंकड़ा संकलन, मोबाइल ऐप एवं वेब पोर्टल पर डाटा प्रविष्टि तथा सत्यापन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
प्रशिक्षण में तहसील गुन्नौर के समस्त राजस्व लेखपालों, नगर निकायों के संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा जनगणना तकनीकी सहायकों ने प्रतिभाग किया।

.jpeg)