हम भारती न्यूज़
मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
समाचार पत्रों/इलेक्ट्रानिक मीडिया के माध्यम से प्राप्त सूचना के क्रम में आम जनमानस को सुरक्षित एवं गुणवत्तापरक खाद्य पदार्थ की उपलब्धता सुनिश्चित कराये जाने के उद्देश्य से खाद्य पदार्थ आलू में मिलावट पर प्रभावी कार्यवाही हेतु जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग के प्रवर्तन दल द्वारा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में आज दिनांक 25.07.2026 को जनपद सम्भल स्थित कोल्ड स्टोरेजों का निरीक्षण किया गया एवं मिलावट का सन्देह होने पर निम्नानुसार खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किये गये:-
1. स्थान-लाडम सराय, बहजोई रोड, जनपद-सम्भल स्थित कोल्ड स्टोरेज से खाद्य पदार्थ-आलू
2. स्थान-शेरखां सराय, चन्दौसी रोड, जनपद-सम्भल स्थित कोल्ड स्टोरेज से खाद्य पदार्थ-आलू एवं मिट्टी जैसा पदार्थ।
3. स्थान-बहजोई रोड, सम्भल, जनपद-सम्भल स्थित कोल्ड स्टोरेज से खाद्य पदार्थ-आलू
उपर्युक्त अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा। जाँच हेतु प्रेषित उक्त नमूनों की जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जायेगी।

.jpeg)