अग्रणी सामाजिक संस्था जन कल्याण समिति ने सात वर्षीय रेहान की मदद को बढ़ाया हाथ, दवा व रक्त उपलब्ध कराया
अलीगढ़ अग्रणी सामाजिक संस्था जन कल्याण समिति ने मानवता और सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए फिरोजाबाद निवासी सात वर्षीय रेहान की मदद के लिए आगे आकर उसकी सभी आवश्यक दवाओं की एवं रक्त की व्यवस्था कराई। रेहान लंबे समय से फेफड़ों (लंग्स) की गंभीर बीमारी से पीड़ित है और वर्तमान में जे.एन. मेडिकल अस्पताल, अलीगढ़ में उपचाराधीन है।
जानकारी के अनुसार, रेहान के पिता का पहले ही निधन हो चुका है, जिससे परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहा है। बच्चे की गंभीर स्थिति की जानकारी मिलने पर जन कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और तत्काल दवा व रक्त उपलब्ध कराकर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद एवं असहाय लोगों की सेवा करना है। भविष्य में भी ऐसे परिवारों की हर संभव सहायता की जाती रहेगी। समिति की इस मानवीय पहल की अस्पताल में मौजूद सभी लोगों एवं क्षेत्रवासियों ने सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया।
इस अवसर पर जन कल्याण समिति के अध्यक्ष इमरान खान, सचिव मुज़फ़्फ़र इक़बाल, उपसचिव फरमान खान, कोषाध्यक्ष मोहम्मद रिज़वान, बबलू राइन, नाज़िम खान सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

.jpeg)
.jpeg)