Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

ई-लॉटरी के माध्यम से होगा मुख्यमंत्री स्वदेशी गो-संवर्धन योजना के लाभार्थियों का चयन*

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 


ई-लॉटरी के माध्यम से होगा मुख्यमंत्री स्वदेशी गो-संवर्धन योजना के लाभार्थियों का चयन*




सम्भल (बहजोई), 26 जुलाई 2026


मुख्यमंत्री स्वदेशी गो-संवर्धन योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए लाभार्थियों का चयन 28 जुलाई 2026 को ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।


चयन प्रक्रिया का आयोजन राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी), सम्भल में दोपहर 12:00 बजे किया जाएगा। यह प्रक्रिया मुख्य विकास अधिकारी  गोरखनाथ भट्ट की अध्यक्षता तथा जिला कार्यकारिणी समिति की उपस्थिति में संपन्न होगी।


योजना के अंतर्गत 14 महिला एवं 14 पुरुष, कुल 28 लाभार्थियों का चयन किया जाना है। इसके लिए प्राप्त पात्र आवेदनों में 53 महिला एवं 53 पुरुष, कुल 106 पात्र आवेदक ई-लॉटरी प्रक्रिया में सम्मिलित होंगे।


यह जानकारी  महेन्द्र सिंह, नोडल अधिकारी, नन्द बाबा मिशन द्वारा प्रदान की गई।


जारी जिला सूचना कार्यालय, सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies