Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देशन में मानव तस्करी की रोकथाम हेतु थाना कोतवाली क्षेत्र में चलाया गया “ऑपरेशन रक्षा” एवं बालश्रम उन्मूलन अभियान

 पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देशन में मानव तस्करी की रोकथाम हेतु थाना  कोतवाली क्षेत्र में चलाया गया “ऑपरेशन रक्षा” एवं बालश्रम उन्मूलन अभियान





हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


कुशीनगर श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उ0प्र0, लखनऊ के आदेशानुसार मानव तस्करी की रोकथाम, महिलाओं एवं बालिकाओं के संरक्षण, रेस्क्यू, विधिक कार्यवाही एवं पीड़ितों के पुनर्वास हेतु 15 दिवसीय “ऑपरेशन रक्षा” एवं बाल श्रम उन्मूलन अभियान के दौरान आज दिनांक 13.जुलाई.2026 को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण में थाना AHT, SJPU  चाइल्ड हेल्पलाइन कुशीनगर की संयुक्त टीम द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्र में बस स्टैंड कुशीनगर पर चलाया गया “ऑपरेशन रक्षा” एवं बालश्रम उन्मूलन अभियान। अभियान के दौरान बस में सफर कर रहे यात्रियों एवं बस स्टैंड पर मौजूद यात्रियों को मानव तस्करी, बाल श्रम/बाल भिक्षावृत्ति, बच्चा चोरी  तथा  सरकारी हेल्पलाइन नंबर 112, 1098, 1090, 181, 1076 आदि के संबंध में जागरूक किया गया। यात्रियों को पंपलेट के माध्यम से बाल विवाह न करने एवं गांव/मोहल्ले में यदि कोई बाल विवाह हो रहा हो तो इसकी सूचना सरकारी हेल्पलाइन नंबर अथवा नजदीकी पुलिस स्टेशन पर सूचित करने की सलाह दी। बस स्टैंड कुशीनगर पर मौजूद दुकान/होटल पर बालश्रम उन्मूलन रोकथाम अभियान चलाया, अभियान के दौरान दुकान/होटल आदि की चेकिंग की गई।


अभियान के दौरान थाना एएचटी से थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रभूषण प्रजापति, कांस्टेबल मुकेश कुमार, महिला आरक्षी निकिता मिश्रा  एवं चाइल्ड हेल्पलाइन कुशीनगर से  मानस मिश्रा, आदित्य मिश्रा  मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies