हम भारती न्यूज़
मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देश पर 16 निष्क्रिय समूह सखियों को हटाने की प्रक्रिया शुरू
एनआरएलएम के कार्यों में अपेक्षित सक्रियता न मिलने पर 8 विकास खण्डों में नई समूह सखियों के चयन के निर्देश
सम्भल (बहजोई), 12 अगस्त 2026
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत जनपद को स्वयं सहायता समूहों के गठन और परिवार संतृप्तीकरण के लक्ष्य के सापेक्ष जनपद की प्रगति खराब होने पर। जनपद में समूह गठन और परिवार संतृप्तीकरण के कार्यों में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देश पर जनपद में 16 निष्क्रिय समूह सखियों को हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इनके स्थान पर नई एवं सक्रिय समूह सखियों का चयन किया जाएगा।
उपायुक्त (स्वतः रोजगार), सम्भल राम आशीष द्वारा जारी पत्र के क्रम में जनपद के 8 विकास खण्डों में चिह्नित निष्क्रिय समूह सखियों को हटाकर उनके स्थान पर नई समूह सखियों का चयन करने के निर्देश संबंधित खण्ड विकास अधिकारियों को दिए गए हैं। चयनित नई समूह सखियों की सूची तत्काल जनपद को उपलब्ध कराने को कहा गया है।
एनआरएलएम के अंतर्गत समूह गठन, हाउस होल्ड मोबिलाइजेशन, बैंकों में समूहों की पत्रावलियां भेजने, गठित समूहों का एमआईएस पोर्टल पर पंजीकरण तथा विकास खण्ड स्तर पर आयोजित समीक्षा बैठकों में प्रतिभाग करने जैसे कार्यों में संबंधित समूह सखियों की सक्रियता अपेक्षित स्तर पर नहीं पाई गई।
हटाने की प्रक्रिया में शामिल समूह सखियों का विवरण— असमोली विकास खण्ड में अवनी देवी (नेकपुर) एवं पुष्पा देवी (सेवापुर), बहजोई में राजबाला (सीकरी भगवंतपुर) एवं अंजली (वाहपुर पट्टी प्रहलाद), बनियाखेड़ा में बबिता (सोतीपुरा) एवं मोनी (रसूलपुर कैली), गुन्नौर में मोनिका (मझोला फत्तेहपुर) एवं मिथिलेश ( डूडा बाग ), जुनावई में दुर्वेश (बझांगी) एवं विनीता (विजुआ नगला), पंवासा में ममता (फत्तेपुर उत्तम) एवं सोनी (मऊ भूड़), रजपुरा में कविता (अर्थल) एवं पिंकी (मुकुटपुर) तथा सम्भल विकास खण्ड में रेनू (चमरौआ) एवं चंचल (कैसोपुर भंडी) शामिल हैं।
जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने एनआरएलएम के कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने तथा पात्र ग्रामीण परिवारों को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने महिला सशक्तिकरण एवं ग्रामीण आजीविका संवर्धन के उद्देश्य से समूह गठन, हाउस होल्ड मोबिलाइजेशन, बैंक लिंकेज एवं एमआईएस पोर्टल पर समूहों के पंजीकरण सहित सभी संबंधित कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया है।
निष्क्रिय समूह सखियों के स्थान पर नई एवं सक्रिय समूह सखियों के चयन से एनआरएलएम के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों के गठन एवं परिवार संतृप्तीकरण के कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।
जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।
