Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

छपरा नगर प्रखंड के दो उच्च विद्यालयों में प्रथम एवं द्वितीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

 छपरा नगर प्रखंड के दो उच्च विद्यालयों में प्रथम एवं द्वितीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ



विशेश्वर सेमिनरी उच्च विद्यालय एवं लोकमान्य उच्च विद्यालय में चल रहे प्रशिक्षण में 6 अन्य विद्यालय के स्काउट और गाइड ले रहे है प्रशिक्षण


छपरा : जिला शिक्षा पदाधिकारी, सारण के पत्र के आलोक में भारत स्काउट एवं गाइड, सारण के तत्वावधान में छपरा नगर प्रखंड के दो उच्च विद्यालयों में पाँच दिवसीय प्रथम एवं द्वितीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का उद्देश्य स्काउट एवं गाइड कैडेटों में अनुशासन, सेवा, नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता तथा राष्ट्रसेवा की भावना का विकास करना है।


विशेश्वर सेमिनरी उच्च विद्यालय में आयोजित शिविर में मेजबान विद्यालय के साथ-साथ राजपूत उच्च विद्यालय एवं सारण एकेडमी के स्काउट एवं गाइड कैडेट प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। वहीं लोकमान्य उच्च विद्यालय में आयोजित शिविर में मेजबान विद्यालय के अतिरिक्त  साधुलाल उच्च विद्यालय तथा मध्य विद्यालय बिचला तेलपा के स्काउट एवं गाइड कैडेट भाग ले रहे हैं।


प्रथम सोपान प्रशिक्षण के दौरान कैडेटों को स्काउट-गाइड प्रतिज्ञा एवं नियम, ध्वज शिष्टाचार, गांठ एवं बंधन, प्राथमिक उपचार, टोली पद्धति, खेल एवं व्यायाम, अनुशासन, सामुदायिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, आपदा प्रबंधन, दैनिक जीवन कौशल तथा नेतृत्व विकास जैसे विषयों का सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों में टीम भावना, आत्मविश्वास, जिम्मेदारी एवं समाज के प्रति सेवा भाव विकसित करने पर विशेष बल दिया जा रहा है।


विशेश्वर सेमिनरी उच्च विद्यालय शिविर में स्काउट मास्टर श्री सुरेश को शिविर प्रधान तथा गाइड कैप्टेन कामिनी श्रीवास्तव को गाइड प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सहायक प्रशिक्षक के रूप में स्काउट मास्टर मयंक जायसवाल एवं आशुतोष कुमार अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


वहीं लोकमान्य उच्च विद्यालय शिविर में *जिला प्रशिक्षक प्रणव को स्काउट शिविर प्रधान तथा कल्पना, गाइड कैप्टेन (जिला स्कूल, नवस्थापित) को गाइड प्रभारी बनाया गया है। सहायक प्रशिक्षक के रूप में स्काउट मास्टर सोनू गुप्ता प्रशिक्षण का संचालन कर रहे हैं।


भारत स्काउट एवं गाइड, सारण के पदाधिकारियों ने बताया कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्रसेवा की भावना को सुदृढ़ करते हैं। प्रशिक्षण के उपरांत प्रतिभागियों का मूल्यांकन कर सफल कैडेटों को प्रथम सोपान का प्रमाणन भी प्रदान किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies