Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

राजकीय कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ उप्र के अध्यक्ष का स्वागत सम्मान समारोह

 राजकीय कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ उप्र के अध्यक्ष का स्वागत सम्मान समारोह

हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर




गोरखपुर आज दिनांक 03/अगस्त/2026 को राजकीय कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ उप्र के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर स्वागत एवं सम्मान समारोह के क्रम में अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण गोरखपुर मण्डल गोरखपुर के कार्यालय में संगठन के जिला उपाध्यक्ष श्री आर. पी. मिश्र के नेतृत्व में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया l पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों के साथ प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश सिंह का आगमन अपर निदेशक  कार्यालय पर हुआ। अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य गोरखपुर मण्डल गोरखपुर डा. जयंत कुमार द्वारा, प्रदेश अध्यक्ष को माल्यार्पण किया गया तदोपरांत बुके व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया एवं अपने आशीर्वाद स्वरुप संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हर सम्भव सहयोग करने हेतु आश्वासन दिया गया इसके उपरान्त वहां पर उपस्थित सभी कर्मचारियों द्वारा बारी बारी से प्रदेश अध्यक्ष को सम्मानित किया गया इस अवसर पर राजकीय कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ गोरखपुर के मंत्री श्री महेन्द्र चौहान, श्री एम डी सिंह स्वास्थ्य शिक्षक, श्री पवन कुमार श्रीवास्तव, श्री डी.डी दूबे, श्री जय गोविन्द गौतम, श्री अवधनारायण, तथा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद गोरखपुर के अध्यक्ष श्री रूपेश श्रीवास्तव मंत्री श्री मदन मुरारी शुक्ल वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री श्याम नारायण शुक्ल परिषद के गोरखपुर मण्डल के अध्यक्ष श्री गोविन्द श्रीवास्तव एवं अपर निदेशक कार्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies