Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP) के अंतर्गत आज कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी, सम्भल में टीबी रोगियों के पोषण एवं उपचार सहयोग हेतु पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP) के अंतर्गत आज कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी, सम्भल में टीबी रोगियों के पोषण एवं उपचार सहयोग हेतु पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।



 हम भारती न्यूज़ मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह संभल से खास खबर 


इससम्भल, 06 अगस्त 2026

 अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. तरुण पाठक ने 10 टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित की। कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पंकज विश्नोई एवं जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सन्तोष कुमार भी उपस्थित रहे।


मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. तरुण पाठक ने कहा कि टीबी के उपचार के साथ पौष्टिक एवं संतुलित आहार भी उतना ही आवश्यक है। नियमित दवा एवं उचित पोषण से टीबी का पूर्ण उपचार संभव है। उन्होंने मरीजों से उपचार बीच में न छोड़ने तथा चिकित्सकीय परामर्श का पालन करने का आग्रह किया।


अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पंकज विश्नोई ने कहा कि समय पर जांच, नियमित उपचार एवं जनसहभागिता से टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से टीबी के लक्षण दिखाई देने पर निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क जांच कराने की अपील की।


जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सन्तोष कुमार ने कहा कि टीबी मरीजों के लिए पोषण उपचार का महत्वपूर्ण हिस्सा है। निक्षय पोषण योजना एवं सामुदायिक सहयोग से मरीजों को बेहतर पोषण उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने सभी मरीजों से नियमित दवा लेने, फॉलोअप में आने तथा उपचार पूरा करने का आग्रह किया।


कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए टीबी मुक्त भारत के संकल्प को दोहराया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies