हम भारती न्यूज़ मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह संभल से खास खबर
जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु जनपद की तीनों तहसीलों में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस*
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में तहसील सभागार सम्भल में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस
सम्भल (बहजोई) 17 अगस्त 2026
जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से आज जनपद की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई की अध्यक्षता में तहसील सम्भल के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की समस्या सुनकर मौके पर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतें लंबित न रखी जायें, शिकायतों को गम्भीरता से लिया जाये।
आज तहसील सम्भल में आए प्रार्थना पत्रों को लेकर जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त शिकायती पत्रों को संज्ञान में लेते हुए संबंधित अधिकारी गंभीरता पूर्वक एवं गुणवत्तापूर्ण शत प्रतिशत निस्तारण करना सुनिश्चित करें। शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं शीघ्र निस्तारण निचले स्तर पर ही सुनिश्चित किया जाए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के अन्तर्गत आने वाली समस्याओं की आख्या समय से आयें उसको लेकर भी संबंधित को निर्देशित किया।
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था को संज्ञान में लेते हुए क्षेत्र में सतर्क रहें किसी प्रकार की लापरवाही संज्ञान में न आये।राजस्व विभाग और पुलिस विभाग एक टीम के रूप में कार्य करें जिससे धरातल पर कार्य दिखे।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.तरुण पाठक, सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार तथा उप जिलाधिकारी सम्भल, विकासचन्द्र सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।

.jpeg)