Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ सम्भल तहसील में चला अभियान*

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 


सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ सम्भल तहसील में चला अभियान



शाहपुर डसर में करीब 5 बीघा खाद के गड्ढों की भूमि को कराया गया कब्जामुक्त, राजस्व एवं पुलिस टीम ने की कार्रवाई


तालाब, झील, चकमार्ग, वृक्षारोपण भूमि सहित किसी भी शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा—जिलाधिकारी


सम्भल (बहजोई), 12 अगस्त 2026


जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देश पर जनपद में सरकारी तालाबों, चकमार्गों एवं अन्य शासकीय भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराने के लिए अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों एवं खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शासकीय भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को चिन्हित कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही 2 हेक्टेयर एवं उससे अधिक क्षेत्रफल वाले तालाबों का चिन्हीकरण कर उनकी सूची तैयार करने तथा उन्हें अवैध कब्जों से मुक्त कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

इसी क्रम में आज उप जिलाधिकारी सम्भल विकासचन्द्र के निर्देशन एवं नायब तहसीलदार सम्भल शुभम के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम शाहपुर डसर में कार्रवाई की गई। टीम ने गाटा संख्या 278 में स्थित खाद के गड्ढों की लगभग 5 बीघा भूमि से अवैध कब्जा हटवाकर भूमि को कब्जामुक्त कराया।

जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने कहा कि तालाब, झील, चकमार्ग, वृक्षारोपण भूमि सहित किसी भी शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनपद में सरकारी भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराने का अभियान निरंतर जारी रहेगा और इसे और प्रभावी बनाया जाएगा। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि चिन्हित अवैध कब्जों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए शासकीय भूमि को कब्जामुक्त कराया जाए।

जारी

जिला सूचना कार्यालय, सम्भल

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies