Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

गौशालाओं में गोवंश के लिए चारा, आहार और छाया की व्यवस्था सुनिश्चित करें: निदेशक* पशुपालन विभाग के निदेशक ने कैथल गौशाला का किया निरीक्षण, FMD टीकाकरण का लिया जायजा

 *हम भारती न्यूज़ मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह संभल से खास खबर



 


गौशालाओं में गोवंश के लिए चारा, आहार और छाया की व्यवस्था सुनिश्चित करें: निदेशक*


पशुपालन विभाग के निदेशक ने कैथल गौशाला का किया निरीक्षण, FMD टीकाकरण का लिया जायजा


सम्भल (बहजोई), 22 अगस्त 2026 

अपर मुख्य सचिव, पशुधन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में पशुपालन विभाग के निदेशक प्रशासन एवं विकास डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने शनिवार को जनपद सम्भल की कैथल गौशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने गौशाला में गोवंश के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान गौशाला में हरा चारा, नमक, पशु आहार और चूने के पानी की उपलब्धता संतोषजनक मिली। संबंधित अभिलेख भी पूर्ण पाए गए। गोवंश के लिए भूसा पर्याप्त मात्रा में भंडारित था। गौशाला में वर्मी कम्पोस्ट तैयार किए जाने का कार्य भी किया जा रहा है।

इसके बाद निदेशक ने विकासखंड बहजोई के ग्राम लहरावन में FMD टीकाकरण कार्य का स्थलीय सत्यापन किया। उन्होंने टीकाकरण की स्थिति और संबंधित अभिलेखों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

भूसे के दाम नियंत्रित रखने और चारे की उपलब्धता पर जोर

निदेशक की अध्यक्षता में जिले के सभी उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारियों एवं पशु चिकित्सा अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी हुई। इसमें गौशालाओं में उपयोग होने वाले भूसे के दाम नियंत्रित रखने तथा हरा चारा और पशु आहार की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने VB-GRAMG के माध्यम से गौशालाओं में बरसात से बचाव के लिए टीन शेड, पटंजा, सोलर पंप और मिट्टी भरान आदि अनुमन्य कार्य कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संरक्षित गोवंश को समय से हरा चारा और पशु आहार उपलब्ध कराने के साथ ही पर्याप्त छाया की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

निदेशक ने अधिकारियों को गौशालाओं की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने तथा गोवंश के संरक्षण एवं देखभाल में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies