हम भारती न्यूज़ मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह संभल से खास खबर
मत्स्य विभाग की योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को मिलेगा अनुदान*
सघन मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम, निषादराज बोट सब्सिडी एवं मोती संवर्धन योजना के आवेदनों की हुई समीक्षा
सम्भल (बहजोई), 22 अगस्त 2026। जनपद सम्भल में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य स्तरीय योजनाओं—सघन मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम की स्थापना, निषादराज बोट सब्सिडी योजना तथा नवीन मोती संवर्धन योजना वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के संबंध में जनपद स्तरीय कमेटी की बैठक मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में आयोजित की गई।
बैठक में प्राप्त आवेदनों का परीक्षण एवं पात्रता के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। पात्र मत्स्य पालकों तथा मत्स्य आखेट एवं शिकारमाही से संबंधित व्यक्तियों को योजनाओं के निर्धारित प्रावधानों के अनुसार अनुदान का लाभ प्रदान किया जाएगा।
निषादराज बोट सब्सिडी योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को नाव की खरीद/व्यवस्था के लिए अधिकतम 40 प्रतिशत तक अनुदान देय है। इसी प्रकार सघन मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम की स्थापना के लिए पात्र लाभार्थियों को 50 से 60 प्रतिशत तक अनुदान तथा मोती संवर्धन योजना के अंतर्गत 40 प्रतिशत तक अनुदान प्रदान किया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों का चयन निर्धारित मानकों एवं शासनादेश में निहित प्रावधानों के अनुसार पारदर्शी ढंग से सुनिश्चित किया जाए तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराया जाए।

