Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए संबंधित 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 07 अदद चोरी के मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त 02 अदद मोटरसाइकिल व रुपये 7,700/- नगद किया गया बरामद

 थाना नगर पुलिस टीम व एस०ओ०जी० टीम बस्ती की संयुक्त टीम द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए संबंधित 06 अभियुक्तों को  गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 07 अदद चोरी के मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त 02 अदद मोटरसाइकिल व रुपये 7,700/- नगद किया गया बरामद




हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


बस्ती थाना नगर पुलिस टीम व एस०ओ०जी० टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में दिनांक-31.अगस्त.2026 को फुटहिया चौराहे पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अत्यधिक भीड़ का लाभ उठाकर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के मोबाइल फोन व नगदी चोरी करने के संबंध में पंजीकृत मु0अ0सं0-237/2026 धारा 303(2) बी०एन०एस० का सफल अनावरण करते हुए मुखबिर ख़ास की सूचना पर दिनांक 02.सितम्बर.2026 को संसारपुर शहीद स्मारक के आगे घेराबंदी कर दो मोटरसाइकिलों पर सवार संबंधित 06 अभियुक्तों यथा क्रमशः 1- पासनाथ जायसवाल पुत्र शक्ति राम जायसवाल 2- संतोष बाजपेई पुत्र श्री स्वामी दयाल बाजपेई 3- सुनील कुमार पुत्र चौधरी महाराज सिंह 4- राकेश कुमार पुत्र विजय कुमार 5- समर पुत्र महेन्द्र कुमार 6- सत्यम कुमार पुत्र राजू कुमार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1- चोरी गए सात अदद मोबाइल फोन व नगद सात हजार सात सौ रुपए व 2- घटना में प्रयुक्त दो अदद मोटरसाइकिल बरामद कर अन्य आवश्यक कार्यवाही किया गया |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies