Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

समूह गठन एवं पोर्टल फीडिंग की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 100 से कम फीडिंग वाले बीएमएम के मानदेय में कटौती के निर्देश

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 


समूह गठन एवं पोर्टल फीडिंग की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 100 से कम फीडिंग वाले बीएमएम के मानदेय में कटौती के निर्देश



23 जुलाई से 10 सितम्बर तक 2,074 समूहों का गठन, 1,996 समूहों की पोर्टल पर फीडिंग


सम्भल (बहजोई), 11 सितम्बर 2026


राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत जनपद में स्वयं सहायता समूहों के गठन एवं गठित समूहों की पोर्टल पर फीडिंग की प्रगति की जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल द्वारा समीक्षा की जा रही है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समूह गठन तथा पोर्टल फीडिंग के कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

23 जुलाई 2026 से 10 सितम्बर 2026 तक की संचयी प्रगति रिपोर्ट के अनुसार जनपद में कुल 2,074 स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया है, जबकि 1,996 समूहों की पोर्टल पर फीडिंग की जा चुकी है।

रिपोर्ट के अनुसार असमोली, बहजोई, बनियाखेड़ा, गुन्नौर, जुनावई, पवांसा, रजपुरा एवं सम्भल विकासखंडों में समूह गठन एवं पोर्टल फीडिंग का कार्य किया जा रहा है। समीक्षा के दौरान विकासखंडवार एवं कार्मिकवार प्रगति की जानकारी लेते हुए कम प्रगति वाले कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

100 से कम समूहों की फीडिंग वाले बीएमएम के मानदेय में कटौती के निर्देश

जिलाधिकारी ने 23 जुलाई से 10 सितम्बर 2026 तक 100 से कम समूहों की पोर्टल पर फीडिंग करने वाले संबंधित बीएमएम (ब्लॉक मिशन मैनेजर) की कम प्रगति को गंभीरता से लेते हुए उनके मानदेय में कटौती करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संबंधित बीएमएम को शेष समूहों की पोर्टल फीडिंग में तेजी लाते हुए निर्धारित लक्ष्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी द्वारा समूह गठन एवं पोर्टल फीडिंग की प्रगति की नियमित रूप से समीक्षा की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता पाए जाने पर संबंधित कार्मिक की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने तथा ग्रामीण महिलाओं को आजीविका के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से समूह गठन एवं पोर्टल फीडिंग का कार्य पूरी गंभीरता, गुणवत्ता एवं प्राथमिकता के साथ किया जाए। निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


  जारी जिला सूचना कार्यालय, सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies