Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

प्राचीन चन्द्र तीर्थ के सौन्दर्यीकरण कार्य का जिलाधिकारी ने किया भूमि पूजन*

 *हम भारती न्यूज़ 

मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 


प्राचीन चन्द्र तीर्थ के सौन्दर्यीकरण कार्य का जिलाधिकारी ने किया भूमि पूजन*



धर्मार्थ विभाग के अंतर्गत 1.20 करोड़ रुपये से होंगे विकास कार्य, शासन से प्रथम चरण में 20 लाख रुपये अवमुक्त


सम्भल (बहजोई), 11 सितम्बर 2026

जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने आज सम्भल नगर के आलम सराय स्थित प्राचीन चन्द्र तीर्थ के सौन्दर्यीकरण एवं विकास कार्यों का वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भूमि पूजन किया। चन्द्र तीर्थ सम्भल के प्राचीन 68 तीर्थों एवं 19 महाकूपों में से एक महत्वपूर्ण तीर्थस्थल है।

चन्द्र तीर्थ के समग्र सौन्दर्यीकरण एवं विकास के लिए धर्मार्थ विभाग के अंतर्गत लगभग 1.20 करोड़ रुपये की धनराशि से विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे। शासन द्वारा प्रथम चरण में 20 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त की जा चुकी है।

प्रस्तावित कार्यों के अंतर्गत चन्द्र तीर्थ परिसर में मल्टीपर्पस हॉल, दो प्रवेश द्वार, शौचालय एवं शेड का निर्माण कराया जाना है। इन विकास कार्यों के पूर्ण होने के उपरांत तीर्थ परिसर में श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी तथा इसके धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व के अनुरूप परिसर का सौन्दर्यीकरण भी सुनिश्चित होगा।

इस अवसर पर  उप जिलाधिकारी सम्भल विकास चन्द्र सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


 जारी जिला सूचना कार्यालय, सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies