Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

लम्पी स्किन डिजीज नियंत्रण के लिए रिंग वैक्सीनेशन अभियान तेज प्रभावित ग्राम नूरपुर ततारपुर के आसपास सघन टीकाकरण, 1,000 से अधिक गौवंशों का हुआ टीकाकरण

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 


लम्पी स्किन डिजीज नियंत्रण के लिए रिंग वैक्सीनेशन अभियान तेज


प्रभावित ग्राम नूरपुर ततारपुर के आसपास सघन टीकाकरण, 1,000 से अधिक गौवंशों का हुआ टीकाकरण


जनपद के सभी विकासखंडों में पशु चिकित्सा विभाग की टीमें सक्रिय, पशुपालकों को बचाव एवं रोकथाम के प्रति किया जा रहा जागरूक


सम्भल (बहजोई), 13 सितम्बर 2026

जनपद सम्भल में लम्पी स्किन डिजीज (LSD) की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण के लिए जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशानुसार तथा मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र सिंह के निर्देशन में जनपद के सभी विकासखंडों में विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत विकासखंड पवांसा सहित अन्य विकासखंडों में भी सघन टीकाकरण कराया जा रहा है।

लम्पी स्किन डिजीज से प्रभावित ग्राम नूरपुर ततारपुर के चारों ओर निर्धारित परिधि में आने वाले ग्रामों में रिंग वैक्सीनेशन कराया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत आज तक 1,000 से अधिक गौवंशों का टीकाकरण किया जा चुका है। प्रभावित क्षेत्र के आसपास के ग्रामों को प्राथमिकता देते हुए पशुपालकों के गौवंशों का सघन टीकाकरण किया जा रहा है, ताकि संक्रमण के प्रसार को प्रभावी रूप से रोका जा सके तथा प्रभावित क्षेत्र के चारों ओर एक सुरक्षित प्रतिरक्षा घेरा (Immune Belt) विकसित किया जा सके।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र सिंह द्वारा अभियान की निरंतर निगरानी एवं प्रभावी मॉनिटरिंग की जा रही है। उनके निर्देशन में पशु चिकित्सा विभाग की टीमें क्षेत्र में पहुंचकर टीकाकरण के साथ-साथ पशुपालकों को लम्पी स्किन डिजीज के लक्षण, बचाव, साफ-सफाई तथा संक्रमित पशुओं को स्वस्थ पशुओं से अलग रखने के संबंध में जागरूक कर रही हैं।

विभाग द्वारा समयबद्ध एवं व्यापक टीकाकरण के साथ रिंग वैक्सीनेशन रणनीति के माध्यम से संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ने और गौवंश को सुरक्षित रखने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। अभियान के दौरान शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के लिए विभागीय टीमें निरंतर क्षेत्र में सक्रिय हैं।

जारी

जिला सूचना कार्यालय, सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies