Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

LSD की रोकथाम को लेकर पवांसा क्षेत्र में सघन टीकाकरण अभियान जारी प्रभावित क्षेत्र के आसपास रिंग वैक्सीनेशन के माध्यम से मजबूत की जा रही इम्यून बेल्ट

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 


LSD की रोकथाम को लेकर पवांसा क्षेत्र में सघन टीकाकरण अभियान जारी



प्रभावित क्षेत्र के आसपास रिंग वैक्सीनेशन के माध्यम से मजबूत की जा रही इम्यून बेल्ट


सम्भल (बहजोई), 14 सितम्बर 2026 जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशानुसार तथा मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र सिंह के निर्देशन एवं प्रत्यक्ष निगरानी में जनपद सम्भल में लम्पी स्किन डिजीज (LSD) की रोकथाम एवं गौवंशीय पशुओं की सुरक्षा के लिए सघन टीकाकरण अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विकास खंड पवांसा क्षेत्र में प्रभावित ग्रामों के आसपास रिंग वैक्सीनेशन कराते हुए इम्यून बेल्ट को और अधिक मजबूत किया जा रहा है।

अभियान के अंतर्गत आज केली पतरासी, कमालपुरा, खानूपुरा, सेंदा, बहादुरपुर सराय उर्फ रायपुर, निरयावली, औरंगाबाद देवड़ी, शेरपुर, धनैता एवं सोतीपुरा सहित आसपास के ग्रामों में गौवंशीय पशुओं का सघन LSD टीकाकरण किया गया। पशुपालन विभाग की टीमें गांव-गांव पहुंचकर पशुओं का टीकाकरण करने के साथ ही पशुपालकों को आवश्यक जानकारी एवं जागरूकता प्रदान कर रही हैं।

विभागीय टीमों द्वारा पशुपालकों को LSD के प्रमुख लक्षणों, संक्रमण से बचाव, पशुओं की स्वच्छता बनाए रखने तथा संक्रमित अथवा संदिग्ध पशुओं को स्वस्थ पशुओं से अलग रखने के संबंध में जागरूक किया जा रहा है। पशुपालकों से अपील की गई है कि किसी पशु में LSD के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल विभागीय टीम अथवा निकटतम पशु चिकित्सा केंद्र को सूचना दें, ताकि समय से उपचार एवं आवश्यक नियंत्रणात्मक कार्रवाई की जा सके।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में प्रभावित क्षेत्र के आसपास रिंग वैक्सीनेशन को प्राथमिकता देते हुए टीकाकरण अभियान को लगातार तेज किया जा रहा है। अभियान का प्रमुख उद्देश्य प्रभावित क्षेत्र के चारों ओर मजबूत इम्यून बेल्ट तैयार कर LSD के संक्रमण के प्रसार को प्रभावी रूप से रोकना तथा अधिक से अधिक गौवंशीय पशुओं को सुरक्षित करना है।

पशुपालन विभाग द्वारा जनपद के अन्य क्षेत्रों में भी स्थिति पर लगातार निगरानी रखते हुए आवश्यकतानुसार टीकाकरण, उपचार एवं जन-जागरूकता की कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

   जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies