Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 11 सितंबर को क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 


मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 11 सितंबर को क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन



युवाओं को योजना की सुविधाओं, ऋण प्रक्रिया एवं उद्यमिता के संबंध में दी जाएगी जानकारी


सम्भल (बहजोई), 10 सितम्बर 2026

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत जनपद सम्भल में क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन 11 सितम्बर 2026 को सेक्रेड हार्ट सीनियर कॉन्वेंट स्कूल, मुरादाबाद रोड, चन्दौसी स्थित ऑडिटोरियम में किया जाएगा।

कार्यशाला का आयोजन दो पालियों में होगा। प्रथम पाली प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 02:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।

योजना से जुड़ी सुविधाओं एवं ऋण प्रक्रिया की दी जाएगी जानकारी

कार्यशाला का उद्देश्य जनपद में स्थापित राजकीय पॉलिटेक्निक, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, डिग्री कॉलेज, कौशल विकास मिशन, खादी एवं ग्रामोद्योग तथा जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र सहित विभिन्न संस्थानों से जुड़े युवाओं को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के संबंध में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराना है।

कार्यशाला में युवाओं को योजना के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, ऋण एवं अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। प्रथम पाली में राजकीय पॉलिटेक्निक एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों सहित अन्य निर्धारित प्रतिभागियों को प्रतिभाग कराया जाएगा। वहीं द्वितीय पाली में बैंकों के शाखा प्रबंधकों, जिला समन्वयक सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सहभागिता रहेगी।

युवाओं को उद्यमिता के लिए मिलेगा मार्गदर्शन

जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र द्वारा कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का समय से निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यशाला में युवाओं को उद्यमिता के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ-साथ योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।

उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, सम्भल द्वारा कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से समन्वय के साथ कार्य करने की अपेक्षा की गई है।

   जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies