Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

बाढ़ प्रभावित बझांगी एवं मजरों में राहत कार्य जारी, विभिन्न विभागों ने लगाए कैम्प पेयजल, स्वास्थ्य, राशन, फसल बीमा, पशु उपचार, टीकाकरण एवं सड़क सुरक्षा की व्यवस्थाएं सुनिश्चित

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 


बाढ़ प्रभावित बझांगी एवं मजरों में राहत कार्य जारी, विभिन्न विभागों ने लगाए कैम्प




पेयजल, स्वास्थ्य, राशन, फसल बीमा, पशु उपचार, टीकाकरण एवं सड़क सुरक्षा की व्यवस्थाएं सुनिश्चित


सम्भल (बहजोई), 10 सितम्बर 2026

जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल द्वारा 09 सितम्बर को तहसील गुन्नौर के विकासखंड जुनावई अंतर्गत बाढ़ प्रभावित ग्राम बझांगी एवं मजरा उदिया नगला तथा तोतापुर का स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लिया गया था। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। उक्त निर्देशों के क्रम में आज विभिन्न विभागों द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में कैम्प एवं अन्य आवश्यक राहत कार्य किए गए।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में एंटी लार्वा का छिड़काव एवं फॉगिंग का कार्य लगातार कराया जा रहा है, ताकि मच्छरजनित रोगों की रोकथाम सुनिश्चित की जा सके। ग्रामीणों के लिए पेयजल की सुचारू व्यवस्था हेतु पानी के टैंकर एवं टैंकों की व्यवस्था की गई है। आवागमन के लिए ग्राम में नाव की व्यवस्था भी कराई गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य कैम्प आयोजित कर ग्रामीणों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। कृषि विभाग द्वारा ग्रामीणों की फसलों से संबंधित फसल बीमा संबंधी कैम्प लगाया गया। पूर्ति विभाग द्वारा राशन वितरण एवं राशन कार्ड से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु कैम्प आयोजित किया गया।

पशुपालन विभाग द्वारा भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुपालकों को आवश्यक सहयोग एवं सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। पशुपालकों की समस्याओं के निदान के लिए वार्ता की गई। मजरा तोतापुर में पशुओं के टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है। वहीं ग्राम बझांगी में पशुपालन विभाग की टीम द्वारा भ्रमण कर पशुओं का उपचार एवं कृमिनाशक दवापान शिविर आयोजित किया गया।

बाढ़ के कारण प्रभावित मार्गों पर लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क कटान को रोकने के लिए मिट्टी से भरे बोरों के माध्यम से सुरक्षात्मक कार्य कराया जा रहा है, जिससे सड़क एवं आवागमन व्यवस्था को सुरक्षित रखा जा सके।

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार संबंधित विभागों द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखते हुए पेयजल, स्वास्थ्य, खाद्यान्न, कृषि, पशुपालन, आवागमन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है तथा ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान कराया जा रहा है।

जारी जिला सूचना कार्यालय, सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies