हम भारती न्यूज़ मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह संभल से खास खबर
कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सम्भल स्थित चन्दौसी।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सम्भल द्वारा दिनांक-12.09.2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं अधिकाधिक वादकारियों को इसका लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आज प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सम्भल स्थित चन्दौसी द्वारा अपने विश्राम कक्ष में जिला सूचना अधिकारी एवं मीडिया बंधुओं के साथ बैठक आयोजित की गई।
उक्त बैठक में प्रमारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सम्भल स्थित चन्दौसी द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न प्रकार के लंबित एवं प्री-लिटिगेशन वादों का अपसी सुलह समझौते के आधार पर त्वरित एवं सफलतापूर्वक निस्तारण किया जा सकता है। लोक अदालत में होने वाले निस्तारण से पक्षकारों को समय एवं धन की बचत होती है तथा आपसी सौहार्द भी बना रहता है।
उपस्थित मीडिया बंधु एवं जिला जिला सूचना अधिकारी से राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का आहवान किया, ताकि अधिक से अधिक लोग राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी प्राप्त कर अपने वादों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण करा सकें। उक्त बैठक में जिला सूचना अधिकारी श्री ब्रजेश कुमार, तथा विभिन्न मीडिया बंधु श्री संजू यादव, रामवीर सिंह चौहान, रिंकु चौहान, महेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे यह जानकारी प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सम्भल स्थिति चन्दौसी द्वारा दी गयी।

.jpeg)