Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

कैलादेवी क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन के विरुद्ध कार्रवाई_

 हम भारती न्यूज़ संवाददाता संभल से खास खबर



 

    

कैलादेवी क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन के विरुद्ध कार्रवाई_ 


माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशन एवं जिलाधिकारी महोदय के नेतृत्व में जनपद सम्भल में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध अभियान निरंतर प्रभावी रूप से चलाया जा रहा है।


इसी क्रम में आज दिनांक 31 अगस्त 2026 को तड़के लगभग 02:00 बजे, खनन निरीक्षक शिवम कुमार के द्वारा थाना कैलादेवी क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 01 जेसीबी मशीन एवं 02 डम्पर को पकड़कर थाना कैलादेवी में सीज कराया गया।


प्रकरण में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। जनपद सम्भल में अवैध खनन के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies