Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

ग्राहक सेवा केन्द्रों पर मोबाइल में PhonePe/Google Pay की FAKE Payment Receipt/Screenshot जिसमें Payment Successful दिखाकर कैश लेकर भाग जाने वाले 02 शातिर अभियुक्तगण को 04 अदद एण्ड्रायड मोबाइल व 20000 रूपये कैश तथा 01 अदद चार पहिया गाड़ी अर्टिगा के साथ गिरफ्तार किया गया

 ग्राहक सेवा केन्द्रों पर मोबाइल में PhonePe/Google Pay की FAKE Payment Receipt/Screenshot जिसमें Payment Successful दिखाकर कैश लेकर भाग जाने वाले 02 शातिर अभियुक्तगण को 04 अदद एण्ड्रायड मोबाइल व 20000 रूपये कैश तथा 01 अदद चार पहिया गाड़ी अर्टिगा के साथ गिरफ्तार किया गया




हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


बस्ती दिनांक-02.सितम्बर.2026 को वादी सुनिल कुमार गुप्ता पुत्र भगौती प्रसाद गुप्ता साकिम-असप्ताल चौराहा थाना कोतवाली बस्ती के दुकान विशाल नाम के अज्ञात द्वारा वादी के स्कैनर पर आनलाइन YONO SBI APP के माध्यम से भेजे जाने का स्क्रीन शाट दिखा कर नौ हजार नब्बे रूपया लेकर चला गया बाद में वादी द्वारा चेक करने पर पता चला की वादी के खाते में उक्त रूपये आये ही नही हुए जिसके बाद वादी द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया जिस पर तत्काल मु0अ0सं0-22/2026 धारा-318(4),319(2),61(2) बीएनएस व 66डी आईटी एक्ट पंजीकृत कर उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक बस्ती डाक्टर यशवीर सिंह द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत श्री श्यामकांत, अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती महोदय के दिशा निर्देशन तथा श्री कुलदीप यादव क्षेत्राधिकारी साइबर, महोदय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना श्री विजय नारायान मिश्रा मय टीम द्वारा पतारसी सुरागरसी की कार्यवाही करते हुए दिनांक-11.सितम्बर.2026 को अभियुक्तगण क्रमशः 1.विशाल 2-रिषभ उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से चार अदद मोबाइल व बीस हज़ार रुपया, एक अदद अर्टिगा कार बरामद की गयी ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies