Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, संभल के प्रत्यक्ष निर्देशन एवं सतत निगरानी में ग्राम नूरपुर ततारपुर के 5 किलोमीटर की परिधि में सघन टीकाकरण एवं जन-जागरूकता अभियान संचालित किया गया।

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 



लम्पी स्किन डिजीज (LSD) की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण के लिए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, संभल के प्रत्यक्ष निर्देशन एवं सतत निगरानी में ग्राम नूरपुर ततारपुर के 5 किलोमीटर की परिधि में सघन टीकाकरण एवं जन-जागरूकता अभियान संचालित किया गया।



 सम्भल ( बहजोई) 11 सितम्बर 2026

जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशानुसार जनपद में  चलाये जा रहे 

अभियान के अंतर्गत केली पतरासी, भामोरी पट्टी, लदनपुर, अतरासी, सोंधन एवं सिहावली ग्रामों में पशुओं का LSD से बचाव हेतु टीकाकरण किया गया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ शैलेन्द्र सिंह द्वारा अभियान की प्रभावी मॉनिटरिंग करते हुए संबंधित पशु चिकित्सा टीमों को टीकाकरण में तेजी लाने, प्रत्येक पात्र पशु को कवर करने तथा ग्रामीणों के बीच रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


अभियान के दौरान पशुपालकों एवं ग्रामवासियों को LSD के लक्षण, संक्रमण के संभावित स्रोत, बचाव के उपाय, पशुओं की स्वच्छता तथा मच्छर-मक्खी जैसे वाहक कीटों की रोकथाम के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही संदिग्ध पशु को स्वस्थ पशुओं से अलग रखने एवं रोग के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल पशु चिकित्सा विभाग को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।


मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, संभल के सक्रिय पर्यवेक्षण एवं विभागीय टीम की सतत क्षेत्रीय निगरानी का सकारात्मक प्रभाव दिखाई दे रहा है। क्षेत्र में निगरानी के दौरान कोई नया LSD संदिग्ध अथवा पुष्ट प्रकरण रिपोर्ट नहीं हुआ है।


मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने स्पष्ट किया कि LSD की रोकथाम के लिए टीकाकरण, नियमित निगरानी, त्वरित सूचना एवं जन-जागरूकता को प्राथमिकता देते हुए अभियान निरंतर जारी रहेगा, ताकि क्षेत्र में पशुधन को इस रोग से सुरक्षित रखा जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies