Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

ग्राम रिहोली में आयोजित राजस्व मेले में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 


ग्राम रिहोली में आयोजित राजस्व मेले में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण




स्वास्थ्य, पेंशन, किसान सम्मान निधि, फार्मर रजिस्ट्री, नामांतरण, आय-जाति-निवास सहित विभिन्न मामलों की हुई सुनवाई


कृषि विभाग ने किसानों को सरसों के बीज की मिनी किट का किया वितरण


सम्भल (बहजोई), 11 सितम्बर 2026

जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशानुसार एवं उप जिलाधिकारी चंदौसी आशुतोष तिवारी के निर्देशन में विकासखंड बनियाखेड़ा के ग्राम रिहोली में राजस्व मेले का आयोजन किया गया। राजस्व मेले में तहसीलदार चंदौसी रविन्द्र विक्रम, नायब तहसीलदार सतेन्द्र चाहर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

राजस्व मेले का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान सुनिश्चित करना रहा। मेले में विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों एवं प्रार्थना-पत्रों को प्राप्त कर उनकी सुनवाई की गई तथा अनेक प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

विभिन्न विभागों से संबंधित प्रकरणों का हुआ निस्तारण

राजस्व मेले में स्वास्थ्य विभाग से संबंधित 30 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें सभी 30 का निस्तारण किया गया। पेंशन से संबंधित 15 प्रकरणों में 15, किसान सम्मान निधि से संबंधित 12 प्रकरणों में 12, फार्मर रजिस्ट्री के 5 प्रकरणों में 5 तथा नामांतरण वाद के 2 प्रकरणों में 2 का निस्तारण किया गया।

इसी प्रकार आईजीआरएस से संबंधित 5 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें 3 का निस्तारण किया गया। आय, जाति एवं निवास प्रमाण-पत्र से संबंधित 100 प्रकरणों में सभी 100 का निस्तारण किया गया। अंश संशोधन एवं नाम संशोधन से संबंधित 12 प्रकरणों में 4, विरासत से संबंधित 5 प्रकरणों में 5 तथा निर्वाचन से संबंधित 1 प्रकरण का निस्तारण किया गया।

वहीं खाद्य एवं रसद विभाग से संबंधित 13 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें 5 का निस्तारण किया गया। आंगनबाड़ी एवं जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र से संबंधित मामलों को भी संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

किसानों को सरसों के बीज की मिनी किट का वितरण

राजस्व मेले में कृषि विभाग द्वारा किसानों को सरसों के बीज की मिनी किट का वितरण भी किया गया। किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों एवं विभागीय योजनाओं के संबंध में जानकारी देते हुए उपलब्ध सुविधाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

राजस्व मेले में संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उनके लाभ की जानकारी दी गई। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के संबंध में पात्र लाभार्थियों को जानकारी प्रदान की गई तथा योजना का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया।

अधिकारियों ने शेष प्रकरणों का भी नियमानुसार समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। राजस्व मेले के माध्यम से ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए एक ही स्थान पर संबंधित अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रखने तथा यथासंभव मौके पर समाधान प्राप्त करने का अवसर मिला।


 जारी जिला सूचना कार्यालय, सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies