Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

पवांसा विकासखंड में 77 विकास कार्यों को ₹7.60 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 


पवांसा विकासखंड में 77 विकास कार्यों को ₹7.60 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति



सड़क, नाली, इंटरलॉकिंग, विद्यालय, गौशाला व शौचालय समेत विभिन्न जनोपयोगी कार्य होंगे संपादित


सम्भल (बहजोई), 14 सितम्बर 2026


जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशन में विकासखंड पवांसा क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्रों की आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों को वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। कार्यालय जिलाधिकारी, सम्भल द्वारा जारी पत्रांक 551/निर्माण कार्य/क्षेत्र पंचायत/स्वीकृति/2026-27, दिनांक 05 सितम्बर 2026 के माध्यम से कुल 77 कार्यों के लिए ₹7,60,24,700 (सात करोड़ साठ लाख चौबीस हजार सात सौ रुपये) की वित्तीय स्वीकृति दी गई है।

स्वीकृत कार्यों में खराब सड़कों की मरम्मत/निर्माण, इंटरलॉकिंग, नाली निर्माण, विद्यालयों की बाउंड्रीवाल, मध्याह्न भोजन शेड, सामुदायिक शौचालय, आंगनबाड़ी केंद्र की बाउंड्रीवाल, गौशाला एवं गो-संरक्षण केंद्रों से संबंधित कार्य, विकासखंड परिसर के निर्माण एवं मरम्मत कार्य तथा अन्य जनोपयोगी कार्य शामिल हैं।

इन प्रमुख कार्यों को मिली स्वीकृति

ग्राम सौंधन मौ.पुर, ऐंचोली, गोहत, अतरासी एवं ततारपुर घोसी के कंपोजिट विद्यालयों में मध्याह्न भोजन/पोषण शेड का निर्माण।

ग्राम लखनपुर एवं पृथ्वीपुर में प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालयों की बाउंड्रीवाल का निर्माण।

ग्राम मौ.पुर टांडा, सैंडा करीमपुर एवं सिहावली में विद्यालयों की ओर इंटरलॉकिंग एवं नाली निर्माण।

ग्राम करछली में विभिन्न स्थानों पर नाली एवं इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य।

ग्राम ऐंचोली, कासमपुर, नीरयावली एवं मुजाहिदपुर में गौशाला/गो-संरक्षण केंद्र से संबंधित निर्माण कार्य।

ग्राम अतरासी में पीएम श्री विद्यालय में सुगम ज्ञान केंद्र तथा आंगनबाड़ी केंद्र की बाउंड्रीवाल का निर्माण।

ग्राम शेर खां सराय के उच्च प्राथमिक विद्यालय में महिला शौचालय तथा ग्राम करछली एवं चन्दयान में सामुदायिक शौचालय का निर्माण।

विकासखंड पवांसा परिसर में पिंगल स्टोर, रिकार्ड रूम, सहायक विकास अधिकारी कक्ष, आवासों एवं स्टोर की मरम्मत तथा अन्य निर्माण कार्य।

विकासखंड पवांसा के कार्यालय भवन के छतीकरण एवं अन्य कार्य।

ग्राम सादनगर सहित विभिन्न ग्रामों में जल निकासी के लिए नाली निर्माण।

ग्राम लालपुर तितरी में तालाब से संबंधित निर्माण कार्य।

ग्राम बंजरपुरी, सिहावली, दतावली, महोरा, कारसपुर, काजीबेहटा, मुजाहिदपुर, हिंडौली, ततारपुर घोसी, सिसौना, शेरपुर, खिरनी, औरंगाबाद देवरी तथा मेऊपुर टांडा में विभिन्न सड़क, नाली, इंटरलॉकिंग एवं अन्य जनोपयोगी कार्य।


कार्यालय आदेश में निर्देशित किया गया है कि सभी निर्माण कार्य वित्तीय नियमों एवं निर्धारित मानकों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपादित कराए जाएं। नवीन खराब सड़कों एवं अन्य निर्माण कार्यों के लिए नियमानुसार टेंडर आमंत्रित कर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

निर्माण कार्यों के भुगतान के समय नियमानुसार जीएसटी, आयकर एवं श्रम सेस की कटौती की जाएगी।

जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है। स्वीकृत कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से पूरा कराया जाएगा, जिससे ग्रामीण नागरिकों को इनका सीधा लाभ मिल सके।

   जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies