Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

संभल के किसानों को शीघ्र उपलब्ध होगी तरल एनपीके- श्री यतेन्द्र कुमार, राज्य विपणन प्रबंधक,इफको, उत्तर प्रदेश*

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 


संभल के किसानों को शीघ्र उपलब्ध होगी तरल एनपीके- श्री यतेन्द्र कुमार, राज्य विपणन प्रबंधक,इफको, उत्तर प्रदेश




आज दिनांक 26 सितम्बर 2026 स्थान कमर पैलेस संभल में इफको एवं उद्यान विभाग द्वारा आलू उत्पादक किसानों को रासायनिक उर्वरकों की खपत को संतुलित करने एवं अच्छी गुणवत्ता के आलू उत्पादन हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में भाग लेने वाले आलू उत्पादक एवं कोल्ड स्टोरेज से जुड़े अधिकारियों को रासायनिक डीएपी/एनपीके की खपत को 25 प्रतिशत तक कम करने एवं उसके स्थान पर आधुनिक नैनो उर्वरकों, बायोफर्टिलाइजर, गन्ने के शीरे से इफको द्वारा बनाई गयी नेचुरल पोटाश, जलघुलनशील उर्वरकों के इसतेमाल की तकनीक पर वैज्ञानिक जानकारी दी गयी। 


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री  जिला उद्यान अधिकारी ने उद्यान विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं एवं आलू की विक्रय पर मुल्य समर्थन पर जानकारी दी एवं किसानों को अच्छी गुणवत्ता के आलू उत्पादन हेतु इफको नैनो डीएपी एवं जैविक उत्पादों के संतुलन पर जोर दिया। 

इफको उत्तर प्रदेश के मुखिया एवं राज्य विपणन प्रबंधक इफको श्री यतेन्द्र तेवतिया ने अवगत कराया कि इफको लगातार किसानों की लागत कम करने एवं अच्छी गुणवत्ता के उत्पादन हेतु शोध कर रही है, किसानों द्वारा इफको नैनो डीएपी की मांग तेजी से बड़ रही है एवं इसी बीच इफको शीघ्र ही किसानों को इफको नैनो एनपीके उपलब्ध करायेगी। इफको नैनो एनपीके खड़ी फसल में नाईट्रोजन, फास्फोरस एवं पोटाश का एक साथ संतुलित एवं नियंत्रित तरीके से पोषण करेगी। नैनो उर्वरकों के अलावा इफको जल विलेय उर्वरकों का माइक्रोनाइज तकनीक पर कार्य कर रही है। माइक्रोनाइज तकनीक से विकसित जल विलेय अधिक प्रभावी हैं, जैसा कि इफको की टेकना-20 ने पिछ्ली फसलों में सिद्ध किया है।

इस अवसर पर जितेंद्र गंगवार, क्षेत्रीय प्रबंधक इफको मुरादाबाद मंडल ने किसानों से रासायनिक उर्वरकों के इस्तेमाल को कम करने एवं सहकारी समितियों पर उपलब्ध वैकल्पिक उत्पाद जैसे जैविक उर्वरक एनपीके तरल कंसोटिया, सागरिका, खड़ी फसल में फास्फेटिक की आपूर्ति हेतु नैनो डीएपी एवं एनपीके 19-19-19 का इस्तेमाल लाभदायक रहता है। यूरिया एवं डीएपी के विकल्प के रूप में समितियों पर नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी उपलब्ध है।  रासायनिक पोटाश अत्यंत महंगी है अतः उसके स्थान पर इफको की नेचुरल पोटाश का प्रयोग लाभकारी रहता है।

कार्यक्रम का संचालन श्री प्रवीन कुमार क्षेत्र अधिकारी इफको अमरोहा ने किया एवं अतिथियों का धन्यवाद किया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies