हम भारती न्यूज़
मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
जनपद सम्भल में आयोजित ग्राम चौपाल में आयुष चिकित्सालयों द्वारा जागरूक अभियान का आयोजन किया गया
सम्भल-23 सितंबर 2026 को आयुर्वेद दिवस के कार्यक्रमो के क्रम में जिलाधिकारी सम्भल के निर्देशन में जनपद के आयुष चिकित्सालयों द्वारा आज दिनांक 11 सितम्बर 2026 को अपने-अपने क्षेत्र में ग्राम चौपाल का आयोजन कर ग्रामीण नागरिकों को आयुर्वेद ,होम्योपैथ एवं यूनानी चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूक किया गया।
ग्राम चौपाल के माध्यम से ग्रामीण जनता को स्वस्थ जीवनशैली, आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा पद्धति, रोगों से बचाव तथा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। चौपाल में उपस्थित नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
प्राप्त सूचना के अनुसार जनपद के 22 आयुष चिकित्सालयों द्वारा आयोजित ग्राम चौपालों में कुल 579 व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया।
विभिन्न चिकित्सालयों द्वारा सम्भल, चन्दौसी, गुन्नौर, पवांसा, जुनावई, असमोली आदि क्षेत्रों के ग्रामों में चौपाल आयोजित की गई।
जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने जनपद वासियों से अपील की है कि वे आयुर्वेद,होम्योपैथ एवं यूनानी चिकित्सा पद्धति की उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर रोगों से बचाव के प्रति जागरूक रहें।
कार्यक्रम में डॉ अमरदीप सिंह नायक, डॉ अंजू सिंगला, डॉ अभिषेक सिंह, श्री मोहित कुमार, मो.इल्यास व समस्त आयुष चिकित्साधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

