Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

पंचायत भवनों के निरीक्षण में लापरवाही पर पंचायत सहायकों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश*

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 


पंचायत भवनों के निरीक्षण में लापरवाही पर पंचायत सहायकों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश




सात पंचायत भवन मिले बंद, संबंधित पंचायत सहायकों के मानदेय में कटौती के साथ नोटिस जारी करने के निर्देश*


सम्भल (बहजोई), 26 सितम्बर 2026

जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशानुसार खण्ड विकास अधिकारी संभल प्रेमपाल सिंह द्वारा विकासखंड संभल की विभिन्न ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों एवं गौशाला सिसौटा का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान विकासखंड संभल की 10 ग्राम पंचायतों के पंचायत भवनों का जायजा लिया गया। इनमें  भवन पलथा, मोमनपुर कढ़ेरा, भवांच, वेटला, सिसौटा, शाहपुर सोत (असमोली) एवं बराही के पंचायत भवन बंद पाए गए। इस पर खण्ड विकास अधिकारी द्वारा संबंधित ग्राम पंचायत सचिवों को पंचायत सहायकों के विरुद्ध मानदेय में कटौती करते हुए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

वहीं ग्राम पंचायत खानपुर खम्मार के पंचायत भवन में लाइट एवं इनवर्टर की व्यवस्था नहीं पाई गई। इस पर संबंधित सचिव को पंचायत भवन में लाइट एवं इनवर्टर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत नगला एवं मुकर्रबपुर में पंचायत सहायक उपस्थित मिले। निरीक्षण के दौरान उनका कार्य संतोषजनक पाया गया।

खण्ड विकास अधिकारी द्वारा गौशाला सिसौटा का भी निरीक्षण किया गया तथा वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

खण्ड विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि पंचायत भवन नियमित रूप से खुले रहें तथा ग्रामीणों को पंचायत स्तर पर उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं का लाभ सुचारु रूप से मिले। कार्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


 जारी जिला सूचना कार्यालय, सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies