हम भारती न्यूज़
मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप में जिले के निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन
मोहम्मद जुनैद ने पैरा श्रेणी में जीता रजत पदक, पांच खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया क्वालिफाई
सम्भल (बहजोई), 10 सितम्बर 2026
नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप, देहरादून में इंडोर शूटिंग रेंज बहजोई, जनपद सम्भल के होनहार निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में मोहम्मद जुनैद ने पैरा श्रेणी में रजत पदक हासिल किया। वहीं एयर पिस्टल वर्ग में अजय, त्रिहान एवं आरव चिकारा तथा राइफल वर्ग में नैतिक तिवारी एवं अनन्या सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया।
बहजोई लौटने के उपरांत खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया तथा उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि जनपद के अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायक है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद एवं देश का नाम रोशन करेंगे।
इस अवसर पर उप क्रीड़ा अधिकारी प्रमिला भारती एवं शूटिंग प्रशिक्षक मयंक कुमार उपस्थित रहे।
